फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   65 lakhs were looted from the employee of the pharmaceutical company to become rich

Delhi News: अमीर बनने के लिए दवा कंपनी के कर्मचारी से लूटे थे 65 लाख

Mon, 17 Jul 2023 07:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 07:03 PM IST
विज्ञापन
65 lakhs were looted from the employee of the pharmaceutical company to become rich
पुलिस ने एक को लखनऊ और दूसरे को अलीपुर से किया गिरफ्तार, 56.34 लाख रुपये बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रातों रात अमीर बनने के लिए दो युवकों ने दवा कंपनी के कर्मचारियों को गोली मारने की धमकी देकर उनसे 65 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे से पहचान कर दोनों बदमाशों को लखनऊ और अलीपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 56.34 लाख रुपये, पिस्टल, लूट की रकम से खरीदी गई एक निक्सन कार और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद कर ली है।
आरोपियों की पहचान सेक्टर दो रोहिणी निवासी रणवीर दहिया और गांधी चौक अलीपुर निवासी अंकुर मान के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 7 जुलाई की रात स्कूटी सवार बदमाशों ने पुष्पांजलि एंक्लेव के पास सेक्टर 3 रोहिणी स्थित केशव फार्मास्यूटिकल्स कंपनी के कर्मचारियों से 65 लाख रुपये लूट लिए। मौके पर पहुंची पुलिस को कंपनी के कर्मचारी सोहबजीत सिंह ने बताया कि वह कंपनी से पैसे लेकर कार चालक प्रवीण के साथ मालिक के घर पर जा रहा था। स्कूटी सवार दो बदमाशों ने बीच रास्ते में रोक लिया और गोली मारने की धमकी देकर पैसे लूटकर फरार हो गए। सनसनीखेज लूट को लेकर दिल्ली पुलिस की क्राइम, स्पेशल सेल और मंगोलपुरी थाना पुलिस मामले को सुलझाने में जुट गई। थाना प्रभारी मनोज वर्मा के नेतृत्व में टीम ने 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरे की जांच की।
विज्ञापन

वारदात के लिए कई दिनों से कर रहे थे रेकी

जांच में पता चला कि अंकु्र शिकायतकर्ता की कंपनी के पड़ोस की कंपनी में डाटा एंट्री का काम करता था। वहीं रणवीर कार्यालय में फूड सप्लाई का काम करता था। इस दौरान दोनों के बीच दोस्ती हो गई। दोनों रातों रात अमीर बनना चाहते थे। अंकुर काम करने के दौरान शिकायतकर्ता को अकसर कंपनी के पैसे को इधर से उधर ले जाते हुए देखता था। उसके बाद उसने रणवीर के साथ लूटपाट की योजना बनाई। अंकुर ने हथियार की व्यवस्था की। कई दिनों तक रेकी की और फिर 7 जुलाई की रात बीच सड़क पर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ पहले से कोई मामला दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed