फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   पूर्वी दिल्ली के लिए विवि और गंभीर एप का संकल्प : गौतम गंभीर

पूर्वी दिल्ली के लिए विवि और गंभीर एप का संकल्प : गौतम गंभीर

Thu, 09 May 2019 05:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 05:15 AM IST
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली के लिए विवि और गंभीर एप का संकल्प : गौतम गंभीर
पूर्वी दिल्ली के लिए विवि और गंभीर एप का संकल्प
विज्ञापन

- पूर्वी दिल्ली के लिए भाजपा ने अलग से जारी किया संकल्प पत्र
- एप के जरिये घर बैठे लोगों की 24 घंटे में समस्या का समाधान करने का वादा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के लिए भाजपा ने अलग से संकल्प पत्र जारी किया है। भाजपा प्रत्याशी गौतम गंभीर ने संकल्प पत्र के जरिये पूर्वी दिल्ली में अलग से विश्वविद्यालय बनाने के अलावा मोबाइल एप ‘गंभीर’ जारी करने का संकल्प लिया है। दावा है कि गंभीर एप के जरिये लोग घर बैठे अपनी समस्याएं न सिर्फ उन तक पहुंचा सकेंगे, बल्कि 24 घंटे के भीतर इन समस्याओं का निपटारा भी कर दिया जाएगा। ऐप के जरिये पीड़ित की समस्या विभागीय अधिकारी तक पहुंचेगी। फिर चाहे वह गंदगी से जुड़ी हो या फिर पानी या बिजली से।

बुधवार को दिल्ली भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान प्रत्याशी गौतम गंभीर और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने पूर्वी दिल्ली का ये संकल्प पत्र जारी किया। इस दौरान गौतम गंभीर ने कहा कि संकल्प पत्र में वही वादे किए गए हैं, जिन्हें वे पांच वर्ष में पूरा कर सकेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि झूठे वादे और काम न करने की मंशा उनकी नहीं है। संकल्प पत्र में युवाओं को रोजगार देने के लिए कौशल विकास केंद्र खोलने के अलावा पूर्वी दिल्ली की सबसे बड़ी परेशानी वाहन पार्किंग को लेकर मल्टीलेवल पार्किंग बनाने का वादा किया है। यही नहीं शुद्घ पेयजल उपलब्ध कराने का जनता से वादा भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed