फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   58 unaccompanied female Haj pilgrims leave for Madina from 7th Haj flight

Delhi News: 7वीं हज उड़ान से 58 बिना मेहरम महिला हज यात्री मदीना रवाना

Sat, 11 May 2024 08:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 08:13 PM IST
विज्ञापन
58 unaccompanied female Haj pilgrims leave for Madina from 7th Haj flight
नई दिल्ली। सऊदी एयरलाइन की 7वीं हज उड़ान से 58 बिना मेहरम (किसी पुरुष साथी) महिला हज यात्री शनिवार को पवित्र शहर मदीना के लिए रवाना हुईं। 9 मई से हज की पवित्र यात्रा की उड़ान आरंभ होने के बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अब तक छह विशेष हज उड़ानों से 2084 हज यात्री रवाना हो चुके हैं। इस अवसर पर उन महिला हज यात्रियों का एयरपोर्ट पर स्वागत करने और उनको मदीना के लिए विदा करने के लिए दिल्ली स्टेट हज कमेटी की चेयरपर्सन कौसर जहां उपस्थित रहीं।
विज्ञापन



45 दिन की इस पवित्र हज यात्रा पर रवाना होने वाली इन 58 महिलाओं में दिल्ली की 33, उत्तर प्रदेश की 15, उत्तराखंड की 6, महाराष्ट्र की 4 और बिहार, ओडिशा, पंजाब और मध्य प्रदेश की एक-एक बिना मेहरम महिलाएं हैं। हज उड़ान से मदीना पहुंचने वाले कुल 401 में दिल्ली के 175, उत्तर प्रदेश के 212, उत्तराखंड के 6, महाराष्ट्र के 4, पंजाब, ओडिशा, मध्य प्रदेश और बिहार के एक-एक यात्री शामिल हैं, जबकि अब तक 8 हज उड़ानों से कुल 2881 हज यात्री जिसमें पुरुष 1480, महिला 1401 हज यात्री दिल्ली से मदीना पहुंच चुके हैं। कौसर जहां ने कहा कि बिना मेहरम के इस बार भी बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं हज यात्रा पर जा रही हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed