{"_id":"60d0f38b8ebc3e32e34fb344","slug":"55-lakh-stolen-by-breaking-into-union-bank-ashram-news-noi5889739139","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनियन बैंक में सेंध लगाकर 55 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनियन बैंक में सेंध लगाकर 55 लाख की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। शाहदरा जिले के विश्वास नगर इलाके में रविवार रात चोर यूनियन बैंक में सेंध लगाकर 55 लाख रुपये चुरा ले गए। निर्माणाधीन इमारत में घुसकर बैंक की दीवार तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुए और गैस कटर की मदद से तिजोरी काटकर नकदी ले उड़े। वारदात की जानकारी तब मिली जब सोमवार सुबह बैंक स्टाफ मौके पर पहुंचा। बैंक अधिकारियों सूचना देने के तत्काल बाद पुलिस को खबर की गई, हालांकि देर शाम तक चोरों का कोई सुराग नहीं लगा। फर्श बाजार थाना पुलिस बैंक अधिकारियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर सीसीटीवी और टेक्नीकल सर्विलांस की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक सुबह करीब 10.20 बजे फर्श बाजार थाना पुलिस को सूचना मिली कि विश्वास नगर स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में चोरी हो गई है। जांच के दौरान पता चला कि रविवार को बैंक की छट्टी थी। इसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। बैंक के अंदर तिजोरी को गैस कटर की मदद से काटकर उसमें रखे 55 लाख रुपये चोरी कर लिए गए। हालांकि लॉकर में रखे जेवरात और अन्य सामान को नहीं छेड़ा। जांच के दौरान पुलिस को अंदर के सीसीटीवी कैमरे भी बंद मिले हैं। आशंका है कि बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने के दौरान कैमरों को बंद किया। छानबीन में पुलिस को पता चला है कि बैंक के ठीक बराबर वाली इमारत निर्माणाधीन है।
कुछ बदमाश वहां पहुंचे और निर्माणाधीन मकान के गेट का ताला तोड़ा। इसके बाद बैंक की दीवार को तोड़कर एक आरोपी अंदर पहुंचा। अन्य बाहर चौकीदारी करते रहे। पुलिस को बैंक के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से कुछ सुराग मिले हैं। शुरुआती जांच के बाद आशंका व्यक्त की जा रही है कि बैंक के ही किसी परिचित का वारदात में हाथ हो सकता है। फिलहाल पुलिस सीडीआर की मदद से पूरे मामले की जांच कर रही है।