{"_id":"617fdc84d46c795118182399","slug":"531-people-came-under-dengue-in-a-single-week-three-year-record-broken-five-patients-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: एक ही सप्ताह में 531 लोग आए डेंगू की चपेट में, तीन साल का तोड़ा रिकार्ड, पांच मरीज की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: एक ही सप्ताह में 531 लोग आए डेंगू की चपेट में, तीन साल का तोड़ा रिकार्ड, पांच मरीज की मौत
Mon, 01 Nov 2021 05:54 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 01 Nov 2021 05:54 PM IST
सार
दिल्ली नगर निगम ने डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया को लेकर साप्ताहिक रिपोर्ट जारी की है, जिसके मुताबिक पिछले एक सप्ताह में 531 लोगों को डेंगू अपनी चपेट में ले चुका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की राजधानी दिल्ली में डेंगू संक्रमण ने महज सात दिन के अंदर बीते तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। एक ओर डेंगू के संक्रमण के मामलों में 50 फीसदी से अधिक बढ़ोतरी हुई है। वहीं तीन साल बाद डेंगू की वजह से दिल्ली में सबसे अधिक लोगों की मौत भी दर्ज की गई है। एक सप्ताह के दौरान राजधानी में पांच मरीजों ने भी दम तोड़ दिया, जिसके बाद अक्तूबर डेंगू संक्रमण को लेकर सबसे गंभीर रहा।
विज्ञापन
सोमवार को दिल्ली नगर निगम ने डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया को लेकर साप्ताहिक रिपोर्ट जारी की है, जिसके मुताबिक पिछले एक सप्ताह में 531 लोगों को डेंगू अपनी चपेट में ले चुका है। इस साल एक जनवरी से अब तक 1537 लोग डेंगू संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इनमें से छह मरीजों की डेंगू के चलते मौत हो चुकी है। कुल 1537 में से 1196 मरीज अकेले अक्तूबर माह में ही बीमार पड़े हैं। इसी अक्तूबर की तुलना पिछले वर्षों से की जाए तो साल 2017 में सबसे अधिक 2022 मामले दर्ज किए गए, लेकिन उसके बाद साल 2018 के अक्तूबर माह में 1114, साल 2019 में 787 और साल 2020 में 346 मरीज संक्रमित मिले।
विज्ञापन
अस्पतालों में भरने लगे बिस्तर
रिपोर्ट के मुताबिक इस साल 30 सितंबर तक डेंगू के केवल 272 मामले थे, लेकिन इसके बाद अक्तूबर आते ही हालात बिगड़ने लगे और धीरे-धीरे अस्पतालों में बिस्तर भी भरने लगे। अगर डेंगू के कुल मामलों की बात करें तो यह साल 2020 की तुलना में सबसे अधिक हैं क्योंकि पिछले साल डेंगू के 1072 मामले ही दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन
तीन साल बाद डेंगू से मौतें भी ज्यादा
दिल्ली में साल 2016 और 2017 में डेंगू से कुल 10 लोगों की मौत हुई थीं, लेकिन साल 2018 में चार, 2019 में दो और 2020 में केवल एक व्यक्ति की डेंगू से मौत हुई थी। जबकि इस साल अक्तूबर में ही डेंगू से 6 लोगों की मौत हुई है। इनमें से पांच मौतें पिछले एक सप्ताह में दर्ज की गई हैं।