Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   500 km of roads will be repaired by March 2026: Pravesh Verma

मार्च 2026 तक 500 किलोमीटर तक सड़कें होंगी दुरूस्त : प्रवेश वर्मा

Mon, 17 Nov 2025 07:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 07:10 PM IST
विज्ञापन
500 km of roads will be repaired by March 2026: Pravesh Verma
केंद्र से मिला 800 करोड़ रुपये का फंड, धूल प्रदूषण कम करने पर भी जोर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। राजधानी में मार्च 2026 तक 500 किलोमीटर लंबी विभिन्न सड़कें दुरूस्त होंगी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने कहा कि इसके लिए निविदाएं जारी की जा रही हैं और काम जल्द ही बड़े पैमाने पर शुरू होने वाला है।

उन्होंने दक्षिण दिल्ली के लाजपत नगर और अमर कॉलोनी क्षेत्रों का निरीक्षण किया, जहां स्थानीय विधायकों और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ सड़क मरम्मत कार्यों की प्रगति देखी। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने बताया कि सड़क मरम्मत कार्यों में तेजी लाई जा रही है ताकि सड़कों की खराब स्थिति के कारण पैदा होने वाली दिक्कतों को दूर किया जा सके। मंत्री ने कहा कि राजधानी में जहां–जहां सड़कें टूटी हुई हैं, स्लिप रोड खराब हैं या फुटपाथ क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, उन सभी की मरम्मत एक साथ की जाएगी। फुट ओवरब्रिज (एफओबी) की मरम्मत और उन्नयन कार्य भी इसी अभियान में शामिल है। राजधानी में सर्दियों के दौरान वायु प्रदूषण की समस्या गंभीर रूप ले लेती है।
विज्ञापन




सड़क मरम्मत और उन्नयन अभियान के लिए केंद्र सरकार से धनराशि प्राप्त हुई है। मंत्री ने बताया कि राजधानी को 800 करोड़ रुपये पहले ही मिल चुके हैं, जो सड़क निर्माण व मरम्मत में उपयोग किए जा रहे हैं। पिछले महीने केंद्र सरकार ने दिल्ली में सड़क अवसंरचना से जुड़ी परियोजनाओं के लिए 803 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी थी। यह फंड केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि (सीआरआईएफ) के तहत जारी किया गया है। दिल्ली सरकार पहले ही रोड डस्ट मिटीगेशन प्लान के तहत कई प्रयास कर चुकी है। इसी वर्ष मंत्री ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ बैठक की थी, जिसमें 153 चल रही सड़क मरम्मत परियोजनाओं की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed