फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   50 thousand health workers in Delhi have taken Corona vaccine

दिल्ली में कोरोना टीकाकरणः 50 हजार स्वास्थ्यकर्मियों ने अब तक लिया टीका, 43 अस्पतालों ने लगाया शतक

Sun, 31 Jan 2021 09:56 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 31 Jan 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
50 thousand health workers in Delhi have taken Corona vaccine
कोरोना टीकाकरण - फोटो : amar ujala

देश में कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू होने के दो सप्ताह में दिल्ली ने 50 हजार स्वास्थ्यकर्मचारियों को कोरोना टीका की पहली खुराक देने में कामयाबी हासिल की है। बीते शनिवार तक राजधानी में 50 हजार से अधिक स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाया जा चुका है। इतना ही नहीं राजधानी के 43 अस्पतालों ने टीकाकरण को लेकर शतक भी मारा है। इन अस्पतालों में 100 या उससे अधिक लोगों को टीका लगाया गया है। इनमें ज्यादात्तर प्राइवेट अस्पताल हैं। हालांकि 13 सरकारी अस्पताल भी इनकी सूची में शामिल हैं। 

विज्ञापन


दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोरोना टीकाकरण को लेकर अब स्थिति में बदलाव दिखाई दे रहा है। शुरूआती दिनों में स्वास्थ्य कर्मचारी इसे लेकर खौफ और भ्रांतियों पर ध्यान दे रहे थे लेकिन एक-दूसरे से प्रेरित होने और अस्पताल में बाकी कर्मचारियों को टीका लगने के बाद कोई दिक्कत न होने से उनका हौसला बढ़ा है। अब धीरे धीरे अस्पतालों में टीकाकरण अपनी गति पकड़ रहा है। शुरूआती दिनों में कर्मचारियों की संख्या कम होने के कारण टीका की डोज भी काफी बर्बाद हुई थी लेकिन इसके बाद स्थिति में सुधार आया है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अब तक दिल्ली में 56,734 स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाया जा चुका है। दिल्ली में सरकारी और प्राइवेट अस्पताल के करीब दो लाख स्वास्थ्य कर्मचारी हैं। सोमवार से दिल्ली में स्वास्थ्य कर्मचारियों के अलावा फ्रंटलाइन वर्करों को भी टीका देना शुरू होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि बीते शनिवार को दिल्ली में 43 अस्पतालों ने टीकाकरण को लेकर शतक लगाया है। दिल्ली सरकार के लोकनायक अस्पताल और रोहिणी स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर अस्पताल बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां पिछले कई दिनों से 100-100 लोगों को टीका दिया जा रहा है। इसी तरह पीएसआरआई, आकाश अस्पताल, मैक्स इत्यादि प्राइवेट अस्पतालों में भी टीकाकरण लक्ष्य से अधिक किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed