{"_id":"6258b3cc898ae851415e3ac6","slug":"50-percent-doctors-of-aiims-on-leave-from-next-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : अगले महीने से एम्स के 50 फीसदी डॉक्टर छुट्टी पर, प्रशासन ने दी अवकाश की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : अगले महीने से एम्स के 50 फीसदी डॉक्टर छुट्टी पर, प्रशासन ने दी अवकाश की अनुमति
Fri, 15 Apr 2022 05:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 15 Apr 2022 05:22 AM IST
सार
प्रबंधन ने 16 मई से 15 जुलाई तक ग्रीष्मावकाश की दी अनुमति। साथ ही कहा, 50 फीसदी से कम उपस्थिति नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
एम्स दिल्ली
- फोटो : फाइल
विस्तार
अगले महीने से दिल्ली एम्स के 50 फीसदी डॉक्टर छुट्टी पर रहेंगे। 16 मई से 15 जुलाई के बीच दो चरणों में संस्थान के सभी डॉक्टर अवकाश पर रहेंगे।
विज्ञापन
एम्स प्रबंधन ने सभी विभागों को निर्देश जारी करते हुए आगामी 30 अप्रैल तक छुट्टी पर जाने वाले डॉक्टरों का ब्योरा मांगा है।
साथ ही कहा है कि 50 फीसदी से कम उपस्थिति नहीं होनी चाहिए। हालांकि इसके लिए प्रबंधन ने सलाह दी है कि 16 मई से 14 जून और 16 जून से 15 जुलाई तक दो अलग-अलग चरण में छुट्टी दी जा सकती है। बताया जा रहा है कि एम्स में ग्रीष्मावकाश के चलते डॉक्टर छुट्टी पर रहेंगे।
विज्ञापन
ऐसे में ओपीडी में आने वाले रोगियों को थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ओपीडी के अलावा ऑपरेशन को लेकर भी कई बार मरीजों को परेशानी उठानी पड़ती है। पहले से तय ऑपरेशन को अवकाश की वजह से आगे बढ़ाना पड़ता है।
विज्ञापन
हालांकि प्रबंधन के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं को देखते हुए डॉक्टरों को अलग-अलग चरणों में अवकाश लेने के लिए कहा है, ताकि मरीजों का इलाज किसी भी तरह बाधित न हो सके।