{"_id":"61ca1ed6c2f13b0fd6088a9a","slug":"50-lakh-looted-in-broad-daylight-from-two-employees-of-the-financier-ashram-news-noi6237395176","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंसर के दो कर्मचारियों से दिनदहाड़े 50 लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनेंसर के दो कर्मचारियों से दिनदहाड़े 50 लाख लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। तिलक नगर में सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक फाइनेंसर के दो कर्मचारियों से 50 लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने दो गोलियां चला दीं। गनीमत रही कि गोलियां किसी को लगी नहीं। इसके बाद बदमाश कर्मचारियों से बैग लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस को पीड़ितों के बयान संदिग्ध लग रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक, सोमवार को एक फाइनेंसर के दो कर्मचारी हरविंदर सिंह और लकी मेहरा जनकपुरी में एक प्रॉपर्टी डीलर से पैसे लेने गए थे, जहां से वह 50 लाख रुपये लेने के बाद उसे बैग में रखकर स्कूटी से तिलक नगर की ओर आ रहे थे। तिलक नगर फ्लाईओवर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और बैग छीनने की कोशिश करने लगे।
कर्मचारियों ने लूटपाट का विरोध किया। इसी दौरान एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर दो गोलियां चला दीं। गनीमत रही कि गोलियां किसी को लगी नहीं। गोली चलने के बाद कर्मचारी सहम गए, जिसके बाद बदमाश बैग लूटकर राजौरी गार्डन की ओर फरार हो गए। पीड़ितों ने तुरंत घटना की जानकारी फाइनेंसर और पुलिस को दी।
विज्ञापन
जानकारी मिलने ही जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए और छानबीन शुरू कर दी। जांच के बाद अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है, लेकिन पीड़ितों के बयान संदिग्ध लग रहे हैं, इसलिए पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी कब्जे में लेकर जांच कर रही है।