{"_id":"60e0c6de8ebc3ec201202a5b","slug":"5-friends-turned-vehicle-thieves-for-drug-addication-ashram-news-noi5913894167","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की लत के लिए 5 दोस्त बने वाहन चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे की लत के लिए 5 दोस्त बने वाहन चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। नशे की लत और महंगे शौक पूरे करने के लिए पांच दोस्तों हरियाणा में पलवल के बागपुर निवासी प्रेम सिंह उर्फ प्रिंस (20), संदीप उर्फ सीपी (20), रविंदर उर्फ रवि (19), कुलदीप (19), बलविंदर उर्फ बिल्ला (19) ने गिरोह बनाकर जैतपुर में बाइक चोरी करना शुरू कर दिया। ये चोरी की बाइक पलवल के बागपुर में ही दो रिसीवरों अमरीक सिंह (23) व गुरदास सिंह (19) को बेच देते।
27 जून को एक युवक ने दिनदहाड़े बाइक चुराई तो पुलिस गिरोह तक पहुंच गई। इसके बाद सातों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनसे 11 बाइक बरामद हुई हैं। दोपहिया चोरी की 27 वारदात सुलझी हैं। चोरी की बाइक बेचकर वे अपनी नशे की लत महंगे शौक पूरे करते थे।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि 27 जून को जैतपुर निवासी प्रकाश बदोली सुबह दवा लेने घर से निकले। सौरभ विहार में एक मेडिकल स्टोर से दवा लेकर लौटे तो उनकी बाइक गायब थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन की और सीसीटीवी फुटेज के अलावा घटनास्थल का डंप डाटा भी निकाला।
विज्ञापन
इससे पुलिस प्रेम सिंह व संदीप उर्फ सीपी तक पहुंच गई। उनसे चोरी की बाइक बरामद हुई। उन्होंने बताया कि वे चोरी की बाइक पलवल में अमरीक व गुरदास को बेचते थे। एक टीम को पलवल भेजा गया, जहां से रविंदर, कुलदीप, बलविंदर और अमरीक व गुरदास को दबोचा गया। इनके पास से दस और बाइक बरामद हुईं। प्रेम ने बताया कि वह संदीप, रविंदर, कुलदीप और बलविंदर के साथ मिलकर वाहन चोरी करता था।