फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   460 new corona cases reported in delhi in a week 10 died

दिल्ली में कोरोना कमजोर: एक सप्ताह में 460 मामले सामने आए, एम्स के डॉक्टर ने बताई मामलों में गिरावट की वजह

Sat, 17 Jul 2021 08:32 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 17 Jul 2021 08:32 PM IST
सार

पिछले सात दिन में 10 लोगों ने संक्रमण से जान गंवाई है। इस साल फरवरी के बाद यह संख्या सबसे कम है। इससे पहले अप्रैल और मई में रोजाना औसतन 200 से ज्यादा मौतें हो रही थीं।

विज्ञापन
460 new corona cases reported in delhi in a week 10 died
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राजधानी में हर सप्ताह कोरोना के मामलों में तेजी से कमी आती जा रही है। साथ ही संक्रमण दर भी लगातार कम हो रही है। पिछले एक सप्ताह में केवल 460 मामले सामने आए हैं। संक्रमण दर भी 0.10 फीसदी से कम बनी हुई है। पहली लहर के बाद यह आंकड़े सबसे कम हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि कम हो रहे मामले अच्छा संकेत हैं, हालांकि वायरस में लगातार बदलाव भी हो रहा है। कई राज्यों में केस बढ़ रहे हैं। तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए सावधानी बरतने की जरूरत है।

विज्ञापन


दिल्ली में मार्च के आखिरी सप्ताह से संक्रमित तेजी से बढ़ने लगे थे। दूसरे सप्ताह आते-आते रोजाना औसतन 16 हजार मरीज मिल रहे थे और इसके मुकाबले केवल 11 हजार लोग स्वस्थ हो रहे थे। तीसरे सप्ताह में रोजाना आ रहे मरीजों का आंकड़ा 26 हजार के पार पहुंच गया। 20 अप्रैल को एक ही दिन में 28,375 लोग संक्रमित मिले थे। मई तक हालातों में खास बदलाव नहीं आया था, लेकिन जून से दूसरी लहर धीमी पड़ने लगी और अब मामले लगातार घट रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में कोरोना के सिर्फ 460 मरीज सामने आए हैं। इससे पहले तीन से नौ जुलाई के बीच 598 मामले और 27 मौते हुई थी। वही, 27 जून से दो जुलाई के बीच 854 लोग संक्रमित मिले थे और 74 ने जान गंवाई थी। लिहाजा, लगातार नए मामले कम होते जा रहे हैं। 
विज्ञापन


सात दिन 10 मौतें
पिछले सात दिन में 10 लोगों ने संक्रमण से जान गंवाई है। इस साल फरवरी के बाद यह संख्या सबसे कम है। इससे पहले अप्रैल और मई में रोजाना औसतन 200 से ज्यादा मौतें हो रही थीं। एम्स के डॉक्टर विजय गुर्जर का कहना है कि कोरोना के मामले और मौतें इसलिए कम हो रही हैं क्योंकि वायरस का प्रसार अब थम गया है, लेकिन चिंता की बात यह है कि वायरस में लगातार बदलाव हो रहा है। कई राज्यों में कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट के मामले भी आ रहे हैं। ऐसे में सतर्क रहते हुए कोरोना के सभी नियमों का सख्ती से पालन करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलेवार शुक्रवार को इतने आए थे मामले
मध्य जिला 06
पूर्वी 08
नई दिल्ली 07
उत्तरी 08
उत्तर पश्चिम 05
शाहदरा 04
दक्षिण जिला 09
दक्षिण पूर्वी 06
दक्षिण पश्चिम 05
पश्चिमी जिला 04
उत्तर पूर्वी 04

पिछले एक सप्ताह से स्थिति
तारीख दैनिक मामले मौतें संक्रमण दर
10 जून 66 01 0.11
11 72 01 0.10
12 72 01 0.10
13 76 02 0.09
14 45 03 0.08
15 53 03 0.11
16 76 01 0.07

नोट- आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed