{"_id":"607899938ebc3ec4be1bea9b","slug":"40-year-old-accused-arrested-for-raping-a-teenager-for-seven-days-ashram-news-noi5773810125","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को अगवाकर सात दिन तक दुष्कर्म, 40 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को अगवाकर सात दिन तक दुष्कर्म, 40 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्व दिल्ली के भजनपुरा इलाके में 14 वर्षीय किशोरी को अगवा कर उसके साथ सात दिन तक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता की बिल्डिंग में किराए पर रहने वाला 40 वर्ष का शख्स है। वह पीड़िता को बहला-फुसलाकर उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद ले गया था। पुलिस ने छापामारी कर वहां से आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया। किशोरी का मेडिकल कराने और काउंसलिंग कराने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया है। आरोपी के खिलाफ अपहरण, पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। बृहस्पतिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक सात अप्रैल को भजनपुरा निवासी एक शख्स ने अपनी बेटी के लापता होने की सूचना भजनपुरा थाना पुलिस को दी थी। परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी किसी काम से घर से निकली थी और फिर वापस नहीं लौटी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की तो पता चला कि पड़ोस में रहने वाला 40 वर्षीय शख्स भी लापता है। उसका मोबाइल भी बंद था। जांच में सामने आया कि वह मूलरूप से फिरोजाबाद का रहने वाला है। पुलिस की एक टीम फिरोजाबाद उसके घर पहुंची तो पता चला कि आरोपी करीब एक साल से अपने घर नहीं गया है। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस का सहारा लिया। उसके आधार पर आरोपी की लोकेशन फिरोजाबाद में ही मिली। जांच के बाद बुधवार सुबह पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर किशोरी को एक कमरे से बरामद कर लिया। जांच में पता चला कि आरोपी पिछले सात दिनों से किशोरी से दुष्कर्म कर रहा था।