फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   40 percent beds reserved for covid patients in all private hospitals in Delhi

कोरोना का कहर: दिल्ली के सभी निजी अस्पतालों में कोविड रोगियों के लिए 40 फीसदी बेड आरक्षित

Tue, 04 Jan 2022 10:46 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 04 Jan 2022 10:46 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि 31 दिसंबर से चार जनवरी के बीच दिल्ली में कोरोना की दैनिक संक्रमण दर 2.44 से बढ़कर आठ फीसदी पार हुई है। अस्पतालों में संक्रमित रोगियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।

विज्ञापन
40 percent beds reserved for covid patients in all private hospitals in Delhi
भंगरोटू कोविड अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को लेकर राजधानी के सभी निजी अस्पतालों में 40 फीसदी बिस्तर कोविड-19 के लिए आरक्षित किए जाएंगे। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पताल और नर्सिंग होम को आदेश जारी करते हुए कहा है कि वार्ड और आईसीयू दोनों में ही 40 फीसदी बिस्तरों को कोरोना मरीजों के लिए तत्काल आरक्षित किया जाए। यह आदेश 50 या फिर उससे अधिक बिस्तर की क्षमता रखने वाले सभी प्राइवेट अस्पताल व नर्सिंग होम में लागू होगा। राजधानी में इनकी संख्या करीब 170 से अधिक है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि 31 दिसंबर से चार जनवरी के बीच दिल्ली में कोरोना की दैनिक संक्रमण दर 2.44 से बढ़कर आठ फीसदी पार हुई है। अस्पतालों में संक्रमित रोगियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। ऐसे में समय रहते अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए व्यवस्था करना जरूरी है। इसलिए सभी प्राइवेट अस्पताल और नर्सिंग होम को तत्काल कोरोना मरीजों के लिए अपने यहां बिस्तर आरक्षित करने के आदेश जारी किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed