फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   4 arrested with 419 concentrator in delhi

करोड़ों की 419 कन्संट्रेटर के साथ चार गिरफ्तार, बार में चल रहा था आपराधिक कारोबार

Fri, 07 May 2021 05:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 07 May 2021 05:57 AM IST
सार

  • लोधी कालोनी स्थित सेंट्रल मार्केट के एक रेस्टोरेंट-बार में चल रहा था ऑनलाइन काम
  • आरोपियों में बार का मैनेजर भी शामिल, छतरपुर के मंडी गांव में बनाया हुआ था गोदाम

विज्ञापन
4 arrested with 419 concentrator in delhi
गिरफ्त में आरोपी... - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना महामारी के बीच जरूरी उपकरणों और दवाइयों की कालाबाजारी का सिलसिला जारी है। दक्षिण जिले की लोधी कालोनी थाना पुलिस ने ऑक्सीजन कन्संट्रेटर की कालाबाजारी करने वाले गैंग के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चार करोड़ से अधिक के 419 कन्संट्रेटर बरामद हुए हैं। आरोपियों की पहचान लाजपत नगर निवासी गौरव (47), कालकाजी निवासी सतीश सेठी (44), महिपालपुर निवासी विक्रांत (29) और अर्जुन नगर निवासी हितेश (32) के रूप में हुई है। आरोपी लोधी कालोनी के सेंट्रेल मार्केट के एक रेस्टोरेंट-बार में ऑनलाइन ऑक्सीजन कन्संट्रेटर का धंधा कर रहे थे। आरोपियों ने छतरपुर के मंडी गांव में अपना गोदाम बनाया हुआ था।

विज्ञापन


दक्षिण जिला के पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि बुधवार को उनकी टीम लोधी कालोनी सेंट्रल मार्केट में गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम ने वहां नेग-जू रेस्टोरेंट बार में हलचल देखी तो वह अंदर पहुंची, जहां एक शख्स संदिग्ध हालात में लैपटॉप पर काम कर रहा था। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी एक्सपर्ट एवरीथिंग ऑनलाइन पोर्टल से कुछ बुक रहा था। पुलिस ने रेस्टोरेंट की तलाशी ली तो वहां से 32 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर के बॉक्स बरामद हुए। यह सभी नौ और पांच लीटर के थे। 
विज्ञापन


एक बॉक्स में थर्मल स्कैनर व दूसरे में एन-95 मास्क मौजूद थे। पूछताछ में पता चला कि रेस्टोरेंट का मालिक नवनीत कालरा है। यह लोग ऑक्सीजन कन्संट्रेटर को ऊंचे दामों में बेच रहे हैं। पुलिस ने  भिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद रेस्टोरेंट के मैनेजर हितेश व बाकी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने बताया कि इनका गोदाम छतरपुर के मंडी गांव खुल्लर  फॉर्म में है। पुलिस की एक टीम वहां  पहुंची और वहां से 387 और कन्संट्रेटर बरामद किए। रेस्टोरेंट और गोदाम से कुल 419 मशीन बरामद हुई। आरोपियों ने बताया कि यह बिल से 70 हजार अधिक लेकर ऑक्सीजन कन्संट्रेटर  मशीनों का बेच रहे थे। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। बरामद कन्संट्रेटर की कीमत चार करोड़ से अधिक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालाबाजारी में दो गिरफ्तार
दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस की साउथ कैंपस थाना पुलिस ने ऑक्सीजन कन्संट्रेटर मशीन की कालाबाजारी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान निखिल धमीजा (28) और संतोष कुमार (39) के रूप में हुई है। आरोपी 1.45 लाख रुपये में मशीन को बेचने का प्रयास कर रहे थे। एक सूचना के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को सत्य निकेतन मेट्रो स्टेशन के पास बुधवार को दबोचा। दोनों इनोवा गाड़ी से दो मशीन सप्लाई करने आए थे। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि इनका कश्मीरी गेट पर ऑटो पार्ट्स का काम है। यह लोग मौके का फायदा उठाकर धंधा करने लगे थे। फिलहाल यह किसी अमित के कहने पर मशीन सप्लाई करने आए थे। पुलिस अमित की भी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed