{"_id":"5dacaf1c8ebc3e015b67bcfa","slug":"4-64-lakh-fake-note-found-from-unclaimed-bag-in-metro-station-ashram-news-noi4685331124","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो स्टेशन पर लावारिस बैग से 4.64 लाख के नकली नोट मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो स्टेशन पर लावारिस बैग से 4.64 लाख के नकली नोट मिले
Mon, 21 Oct 2019 12:31 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
नकली नोट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर शनिवार शाम एक लावारिस बैग में 4.64 लाख रुपये कीमत के नकली नोट मिले हैं। मेट्रो थाना पुलिस बैग को जब्त कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिये आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
सीआईएसएफ के प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार शाम कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर तैनात सब इंस्पेक्टर विरेंद्र कुमार को गेट संख्या आठ के पास एक लावारिस बैग दिखाई दिया। आसपास पूछताछ करने पर किसी ने भी बैग को अपना नहीं बताया।
विज्ञापन
स्फोटक पदार्थ होने की आशंका पर बम निरोधक दस्ते को इसकी सूचना दी गई। पड़ताल में विस्फोटक की पुष्टि नहीं होने पर सीआईएसएफ की टीम ने बैग को खोलकर तलाशी ली।
विज्ञापन
बैग में 4.64 लाख रुपये कीमत के नकली नोट मिले। इनमें कई नोट एक ही नंबर के थे। सीआईएसएफ के अधिकारियों ने बरामद नोट कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन थाना पुलिस के हवाले कर दिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।