फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   39 teachers from across the country selected for CBSE Teacher Award

देशभर से 39 अध्यापक सीबीएसई शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित

Fri, 04 Sep 2020 09:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
39 teachers from across the country selected for CBSE Teacher Award
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सत्र 2019-20 के लिए देशभर से 39 शिक्षकों को सीबीएसई शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित किया है। इनमें से सबसे अधिक 12 शिक्षक दिल्ली के स्कूलों से हैं। हर साल बोर्ड शिक्षक दिवस के अवसर पर देशभर से शिक्षकों को चुनकर उन्हें सम्मानित करता है। इस साल कोरोना संक्रमण के कारण फिलहाल शिक्षकों को शारीरिक रूप से उपस्थित होकर सम्मानित नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के बांकनेर स्थित सर्वोदय बाल विद्यालय में प्राइमरी शिक्षक बलवान सिंह को यह पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने एमसीडी के अपने स्कूल में कम संसाधनों में स्मार्ट क्लास रूम स्थापित किया। उनके अलावा दिल्ली से चयनित अन्य शिक्षकों में बाल भारती पब्लिक स्कूल रोहिणी में प्राइमरी की शिक्षिका पूर्ति खन्ना, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल शकरपुर में टीजीटी (भाषा) की शिक्षिका आरती, बाल भारती पब्लिक स्कूल रोहिणी की टीजीटी (साइंस) की शिक्षिका मृदु मारवाह शामिल हैं।
विज्ञापन

इनके अलावा एनके बगरोड़िया पब्लिक स्कूल रोहिणी के पीजीटी (गणित) संजय तहलियानी, श्रीमती स्वर्ण लता सेठी डीएवी मौसम विहार की पीजीटी (अर्थशास्त्र) की शिक्षिका रूपा सेठी, दर्शन अकादमी कृपाल सिंह भामाशाह मार्ग की पीजीटी (शारीरिक शिक्षा) शिक्षिका रीनू बिंद्रा, रामजस स्कूल पूसा रोड में टीजीटी फाइन आर्ट्स की शिक्षिका सीमा पांडेय, सरकारी को-एड सर्वोदय विद्यालय रामपुरा की स्कूल काउंसलर अमिता गर्ग, हंसराज मॉडल स्कूल पंजाबी बाग की प्रिंसिपल हीमल भट्ट, डीएवी पब्लिक स्कूल पुष्पाजंलि एन्कलेव पीतमपुरा की प्रिंसिपल रश्मि राज बिसवाल, मॉडर्न पब्लिक स्कूल शालीमार बाग की प्रिंसिपल अल्का कपूर का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी के चार, हरियाणा के तीन, पंजाब व चंडीगढ़ के दो-दो शिक्षक चयनित
सीबीएसई शिक्षक पुरस्कार उत्तर प्रदेश के चार शिक्षकों व हरियाणा के तीन, पंजाब व चंडीगढ़ के दो-दो शिक्षकों को मिलेगा। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की टीजीटी साइंस शिक्षिका पूनम भट्ट, ग्रेटर नोएडा स्थित दरबारी लाव फाउंडेशन स्कूल की वाइस प्रिंसिपल डिंपल पुरी, लखनऊ स्थित केंद्रीय विद्यालय विकास खंड गोमती नगर के प्रिंसिपल चंद्रभूषण प्रकाश वर्मा को व मेरठ स्थित गार्गी गर्ल्स स्कूल की प्रिंसिपल अनुपमा सक्सेना को दिया जाएगा।
पंजाब के जालंधर स्थित देशराज वढेरा डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल योदेश गंभीर, अमृतसर स्थित भारतीय विद्या भवन सोहन लाल पब्लिक स्कूल की प्राइमरी टीचर अलका शर्मा को दिया जाएगा।

चंडीगढ़ के डीएवी मॉडल स्कूल की प्रिंसिपल अनुजा शर्मा व जीवी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीजीटी साइंस शिक्षक राज कुमार शर्मा को दिया जाएगा
हरियाणा के गुरुग्राम स्थित केआर मंगलम स्कूल की पीजीटी केमिस्ट्री की शिक्षिका पुनीता महलोत्रा, गुरुग्राम स्थित सालवान पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल रश्मि मलिक और गुरुग्राम के एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल आरती चोपड़ा को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed