फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   38 health workers became corona positive at Lady Hardinge Hospital

लेडी हार्डिंग अस्पताल में 38 स्वास्थ्य कर्मी हुए कोरोना पॉजिटिव 

Tue, 23 Jun 2020 05:11 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Tue, 23 Jun 2020 05:11 AM IST
विज्ञापन
38 health workers became corona positive at Lady Hardinge Hospital
भारत में कोरोना वायरस - फोटो : pti
अस्पतालों में स्वास्थ्य कर्मी लगातार कोरोना संक्रमण की चपेट में आते जा रहे हैं। केंद्र सरकार के लेडी हार्डिंग अस्पताल में सोमवार को 38 स्वास्थ्य कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें 5 डॉक्टर और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ के लोग हैं। 5 दिन पहले अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों की नियमित जांच की गई थी। इन स्वास्थ्य कर्मियों में से एक डॉक्टर की कोरोना रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई थी। उसके बाद पूरे स्टाफ का टेस्ट करवाया गया। उसमें से 38 स्वास्थ्य कर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 5 डॉक्टर भी शामिल हैं। सभी को लक्षणों के आधार पर होम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है। इनके संपर्क में आए सभी लोगों की सूची तैयार की जा रही है। सभी के परिजनों को जांच कराने के लिए बोल दिया गया है। इस मामले में अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ एन एन माथुर का कहना है कि की सभी 38 स्वास्थ्य कर्मी नहीं है। इसमें कुछ दूसरे लोग भी हैं। जिनका नाम गलती से इस सूची में जुड़ गया है।   
विज्ञापन


अब तक करीब 1400 स्वास्थ्य कर्मी हुए कोरोना से संक्रमित 

दिल्ली में विभिन्न अस्पतालों में अब तक करीब 1400 स्वास्थ्य कर्मी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा एम्स के है। एम्स में अब तक 697 स्वास्थ्य कर्मी संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 32 रेजिडेंट डॉक्टर भी शामिल हैं। इनमें क अधितकर का इलाज एम्स झज्जर में चल रहा है। इसके अलावा एम्स में तीन कर्मचारियों की कोरोना से मौत भी हो चुकी है। वहीं, अन्य 37 अस्पतालों में भी 700 से अधिक स्वास्थ्य कर्मी संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा रोहिणी के आंबेडकर अस्पताल के 120 बाबू जगजीवन राम अस्पताल के 103 और हिन्दुराव अस्पताल में 20 स्वास्थ्य कर्मी शामिल है। एम्स के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया का कहना है कि एम्स में अधितकर स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल से बाहर संक्रमित हुए हैं। यह सभी अस्पताल आने-जाने के दौरान संक्रमित हुए हैं। इनमें कोरोना के रेड जोन से आने वाले अधिक कर्मचारी हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed