{"_id":"608185d1e8ac10110d1becc1","slug":"3553-corona-positive-patients-found-in-gurugram-on-thursday","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की मार: गुरुग्राम में गुरुवार को सामने आए अब तक के सर्वाधिक संक्रमित मामले, 10 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की मार: गुरुग्राम में गुरुवार को सामने आए अब तक के सर्वाधिक संक्रमित मामले, 10 की मौत
Thu, 22 Apr 2021 07:48 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 22 Apr 2021 07:48 PM IST
सार
गुरुग्राम में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी नहीं हो पा रही है। गुरु को भी गुरुग्राम में 3553 नए संक्रमित केस मिले हैं, वहीं, 10 मरीजों की मौत भी हुई है।
विज्ञापन
कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लेते डॉक्टर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को 3553 लोग संक्रमित मिले हैं और 10 लोगों की मौत हुई है। अभी तक गुरुग्राम में यह रिकॉर्ड सर्वाधिक कोरोना संक्रमितों और मौत का है। हालांकि, 1450 लोग कोरोना संक्रमण से जंग जीतकर ठीक भी हुए हैं।
विज्ञापन
आंकड़ों के अनुसार, गुरुग्राम जिले में अब तक 92,419 कोरोना पॉजिटिव केस आ चुके हैं जिनमें से 73,898 लोग ठीक हुए हैं। अभी तक जिले में 401 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि वर्तमान में 18,120 सक्रिय केस हैं। जिसमें से 17,068 लोग घरों पर आइसोलेशन में हैं, वहीं 219 लोग जिला कोविड केयर सेंटर में इलाज करवा रहे हैं। 833 लोग विभिन्न निजी अस्पतालों में उपचार करवा रहे हैं।
विज्ञापन
जिले में 87 केंद्रों पर वैक्सीन लगाने का अभियान चलाया गया, जिसमें 7,470 लोगों ने टीका लगवाया। टीकाकरण अभियान में 6,425 लोग 45 वर्ष या इससे ऊपर की उम्र वाले शामिल रहे। वहीं, 190 स्वास्थ्य कर्मियों और 855 फ्रंटलाइन वर्करों ने भी टीका लगवाया। टीकाकरण अभियान के दौरान 6,143 लोगों ने सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीका लगवाया औैर 1327 लोगों ने निजी स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन
गुरुवार को टीका लगवाने निर्धारित केंद्रों पर पहुंचे 45 वर्ष या इससे अधिक उम्र के लोगों में से 3876 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज और 2549 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। 109 स्वास्थ्य कर्मियों ने पहली और 81 स्वास्थ्य कर्मियों ने दूसरी डोज लगवाई। वहीं, 566 फ्रंटलाइन वर्करों ने वैक्सीन की पहली डोज और 289 फ्रंटलाइन वर्करों ने दूसरी डोज का टीका लगवाया। अभी तक गुरुग्राम जिले में 43,7271 लोगों को वैक्सीन का टीका लगाया जा चुका है।