फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   35 cm long tumor removed from woman's abdomen, spread 17 cm

महिला के पेट से निकाला 35 सेमी लंबा ट्यूमर, फैलाव 17 सेमी

Thu, 21 Oct 2021 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
35 cm long tumor removed from woman's abdomen, spread 17 cm
नई दिल्ली। 44 वर्षीय सोनल चौधरी प्रजनन तंत्र से संबंधित किसी समस्या के कारण स्त्री रोग विशेषज्ञ से जांच कराने के लिए सर गंगाराम अस्पताल आई थीं लेकिन यहां जांच में पता चला कि उनके पेट में एक ट्यूमर है। डॉक्टर भी ट्यूमर के आकार को देख हैरान रह गए।
विज्ञापन

आनन फानन में जब ऑपरेशन किया। ट्यूमर निकालने के बाद डॉक्टरों ने उसका आकार नापा तो ये 35 सेंटीमीटर लंबा और 17 सेंटीमीटर चौड़ा था। पेट के बायीं ओर यह ट्यूमर था जिसने पेट के दो तिहाई भाग को घेर लिया था। इससे बायीं किडनी, आंतें और प्रमुख रक्त नलिकाएं पूरी तरह ढक गई थीं।
विज्ञापन

वरिष्ठ डॉ. विपिन त्यागी ने बताया कि जांच में पता चलने के बाद मरीज में कोई लक्षण दिखाई नहीं दे रहे थे। वहीं ट्यूमर के विकसित होने का कारण पता नहीं था। फिर भी तुरंत सर्जरी करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। अलग-अलग विभागों से डॉक्टरों की टीम बनाने के बाद ऑपरेशन शुरू किया गया। जब यह बाहर आया तो इसका वजन लगभग 3 किलो 35 ग्राम था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्यूमर के आसपास के सभी प्रमुख अंग आंत, अग्नाश्य और रक्त वाहिकाओं को बचाने में सफल रहे। आंतों को ट्यूमर से निकालने में गैस्ट्रो इंटेस्टाइनल सर्जन डॉ. तरुण मित्तल ने मदद की। फिलहाल मरीज अब सामान्य है। ठीक तरह से खा रही है और रिकवरी भी बहुत अच्छी हो रही है। ऐसे मामलों में विशेषज्ञ डॉक्टर की निगरानी और तत्काल उपचार बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed