{"_id":"623f9a4d75c05218e36fd0e5","slug":"30-lakh-cheated-with-girlfriend-in-the-name-of-air-ambulance","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जीवाड़ा: एयर एंबुलेंस के नाम पर गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर 30 लाख ठगे, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जीवाड़ा: एयर एंबुलेंस के नाम पर गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर 30 लाख ठगे, गिरफ्तार
Sun, 27 Mar 2022 04:27 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 27 Mar 2022 04:27 AM IST
सार
आरोपी ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर 10 से 12 लोगों से 30 लाख रुपये से अधिक की ठगी की है। नवदीप के पास से पुलिस ने दो मोबाइल फोन और दो एटीएम कार्ड बरामद किए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्जी वेबसाइट पर एयर एंबुलेंस दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक युवक को शाहदरा जिले की साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तिलक नगर निवासी नवदीप संधू के रूप में हुई है।
विज्ञापन
आरोपी ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर 10 से 12 लोगों से 30 लाख रुपये से अधिक की ठगी की है। नवदीप के पास से पुलिस ने दो मोबाइल फोन और दो एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। आरोपी की गर्लफ्रेंड प्रभदीप कौर को पुलिस की कई टीमें तलाश रही है।
विज्ञापन
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आर सत्य सुंदरम ने बताया कि पांच फरवरी को मानू अरोड़ा ने साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि उन्हें एयर एंबुलेंस की जरूरत थी। दरअसल एक मरीज को गुवाहाटी, असम से हैदराबाद शिफ्ट करना था।
विज्ञापन
पीड़ित ने गूगल की मदद से एक वेबसाइट पर संपर्क किया। इसके बाद एयर एंबुलेंस दिलाने का झांसा देकर आरोपियों ने पीड़ित से 4.24 लाख रुपये ऐंठ लिये। इसके बाद आरोपी एंबुलेंस के लिए बहाने बनाने लगे। रुपये वापस मांगने पर उन्होंने इंकार कर दिया। यहां तक कि आरोपियों ने फोन भी उठाना बंद कर दिया।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। जांच में पता चला कि ट्रांसफर की गई रकम एक निजी कंपनी के खाते में गई है। निजी कंपनी आरोपी नवदीप के पिता और प्रभदीप की मां के नाम पर रजिस्टर्ड थी।