फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   2790 corona infected after 113 days in Delhi

दिल्ली में 113 दिन बाद सर्वाधिक 2790 कोरोना संक्रमित

Fri, 02 Apr 2021 01:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
2790 corona infected after 113 days in Delhi
दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में टीका लगाती महिला स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Ashram
नई दिल्ली। राजधानी में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को 2790 लोगों में संक्रमण की पुष्टि की, जो 113 दिन बाद एक दिन में अधिकतम मामले हैं। इससे पहले बीते साल 8 दिसंबर को 3188 संक्रमित मिले थे। इस दिन की संक्रमण दर भी बढ़कर 3.57 फीसदी हो गई है। 9 दिसंबर के बाद पहली बार संक्रमण दर 3.50 फीसदी से ज्यादा हुई है। सक्रिय मरीज भी 10 हजार के आकड़े को पार कर चुके हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में नौ लोगों की मौत हुई और 1121 मरीजों को छुट्टी दी गई। अब दिल्ली में कुल संक्रमित 6,65,220 हो गए हैं। इनमें 6,43,686 स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी दर घटकर 97.3 फीसदी रह गई है। अब तक कुल 11,036 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से मृत्युदर 1.66 फीसदी है और कुल संक्रमण दर 4.54 प्रतिशत है। दैनिक मामलों के बढ़ने से सक्रिय मरीजों की संख्या 10498 हो गई है। इनमें से 1971 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। कोविड केयर केंद्रों में 39 और होम आइसोलेशन में 5698 रोगियों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 78,073 लोगों की जांच की गई। इनमें 3.57 फीसदी मरीज संक्रमित पाए गए। आरटीपीसीआर के जरिए 47,026 और रैपिड एंटीजन से 31,047 टेस्ट हुए। अब तक एक करोड़ 46 लाख 53 हजार सैंपल की जांच हो चुकी है। कंटेनमेंट जोन की संख्या 2183 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed