फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   27 killed from Corona, 1348 new cases found

कोरोना से 27 की मौत, 1348 नए केस मिले

Wed, 22 Jul 2020 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
27 killed from Corona, 1348 new cases found
नई दिल्ली। राजधानी में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1348 नए मामले आए हैं, जबकि 27 लोगों की मौत हो गई। वहीं, विभिन्न अस्पतालों से इलाज के बाद 1200 लोगों को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक ,अब दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 125096 हो गई है।
वहीं, 3690 मरीजों की मौत हो चुकी है। होम आइसोलेश में रहने वाले मरीजों की संख्या भी घटकर 8126 रह गई है। राजधानी में सक्रिय मामलों की संख्या भी अब 15288 रह गई है। कोविड अस्पतालों में इस समय 15475 बेड उपलब्ध हैं, जिनमें कुल 3517 मरीज भर्ती हैं। कोविड केयर सेंटर में 2136 और हेल्थ सेंटर मेें 160 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें हेल्थ सेंटर में 544 और कोविड केयर सेंटर में 9454 मरीजों को रखने की क्षमता है।
विज्ञापन

हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, अब तक दिल्ली में कुल 851311 लोगों की कोरोना जांच की गई है। यहां प्रति 10 लाख की आबादी पर 44805 जांच हो रही है। बीते 24 घंटों में कुल 20,852 लोगों के टेस्ट हुए। इनमें 15201 एंटीजन किट से और बाकी 5651 आरटी-पीसीआर जांच हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed