Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   250 police personnel injured on duty will receive financial aid

Delhi News: ड्यूटी पर घायल 250 पुलिसकर्मियों को मिलेगी आर्थिक मदद

Fri, 06 Nov 2026 06:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
250 police personnel injured on duty will receive financial aid
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने इस वर्ष कानून-व्यवस्था की ड्यूटी के दौरान घायल हुए अपने 250 से अधिक कर्मियों के लिए 15,000 रुपये से 25,000 रुपये तक की वित्तीय सहायता की घोषणा की है।पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने वित्तीय मदद को मंजूरी दी है।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (जनसंपर्क) राजीव रंजन ने कहा ने यह सहायता दिल्ली पुलिस कल्याण सोसाइटी कोष से प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह वित्तीय सहायता कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दौरान घायल हुए हमारे कर्मियों के समर्पण और बलिदान का सम्मान है। आदेश के अनुसार, पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विशेष मामलों में अधिक वित्तीय सहायता संबंधी प्रस्ताव भी आगे भेज सकते हैं। वर्ष 2026 में विरोध प्रदर्शनों और अन्य सुरक्षा संबंधी कर्तव्यों के दौरान कानून-व्यवस्था की विभिन्न व्यवस्थाओं को संभालते समय 250 से अधिक पुलिस कर्मी घायल हुए थे। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने ड्यूटी के दौरान विशेष रूप से हिंसा व प्रदर्शनों से निपटने या अपराधियों को पकड़ने के दौरान घायल हुए कर्मियों का हौसला बढ़ाने के लिए 2023 में ‘आहत वीर सम्मान पत्र’ की शुरुआत की थी। ब्यूरो
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed