{"_id":"6536cf6dbbc0d94f2e097aa8","slug":"21-lakh-rupees-stolen-by-cutting-punjab-national-bank-atm-ashram-news-c-340-1-del1004-28563-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम काटकर 21 लाख रुपये की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम काटकर 21 लाख रुपये की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम काटकर 21 लाख रुपये की चोरी
कार से आए बदमाशों ने मंगलापुरी स्थित एटीएम को बनाया निशाना
लिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की पहचान करने में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पालम में सोमवार तड़के बदमाशों ने पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम काटकर 21 लाख रुपये चुरा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार तड़के करीब 4:42 बजे मंगलापुरी स्थित पीएनबी के एटीएम के साथ छेड़छाड़ किए जाने की सूचना मिली। इस पर पालम थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। बैंक अधिकारियों से पता चला कि बदमाश एटीएम से 21 लाख रुपये की चोरी की है। एटीएम में छेड़छाड़ की सूचना मुंबई स्थित बैंक के मुख्यालय से आई थी। पुलिस को पूछताछ में पता चला चला कि देर रात कुछ बदमाश कार से आए थे। बदमाशों ने गैस कटर की मदद से एटीएम को काटा और फिर पैसे चोरी करके भाग गए। बदमाशों ने वारदात के दौरान एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों को बंद कर दिया था। पुलिस एटीएम बूथ के आसपास लगे कैमरों की फुटेज से आरोपियों की पहचान का प्रयास कर रही है।