फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   2.5 crore cheated by luring profits through Ponzi scheme and committee

पोंजी स्कीम और कमेटी के जरिए मुनाफे का लालच देकर 2.5 करोड़ ठगे

Tue, 10 Aug 2021 01:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
2.5 crore cheated by luring profits through Ponzi scheme and committee
नई दिल्ली। पोंजी स्कीम और कमेटी के जरिए लोगों को मुनाफे का लालच देकर 2.5 करोड़ की ठगी करने वाले एक आरोपी आर्थिक अपराध शाखा ने रविवार जामियानगर से को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। जांच में पता चला कि आरोपियों ने पचास लोगों से ठगी की है।
विज्ञापन

शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर के सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान जामिया नगर अबु फजल एंक्लेव निवासी मोहम्मद असलम के रूप में हुई है। वर्ष 2020 में दौलत राम सहित अन्य लोगों ने शिकायत कर बताया कि मोहम्मद असलम और उसके रिश्तेदार कमेटी चलाते थे। इसके जरिए आरोपियों ने पचास सदस्यों से 2.5 करोड़ रुपये लिए और बाद में फरार हो गए। जांच में पता चला कि आरोपी असलम, इरफान, वसीम और कासिम आपस में रिश्तेदार हैं और पहाडग़ंज में सैलून चलाते थे।
विज्ञापन

असलम के पिता पहाडग़ंज में 40 साल से कमेटी चलाते थे। लोगों ने उसके पिता पर भरोसा कर कमेटी में निवेश किया, लेकिन उनकी मौत के बाद असलम अपने बेटों और रिश्तेदारों के साथ कमेटी चलाने लगा। कमेटी में मैकेनिक, होटल कर्मचारी, सैलून कर्मचारी सहित अन्य लोगों ने निवेश किया। आरोपियों के पास करीब ढाई करोड़ रुपये आ गए तो सभी फरार हो गए। पुलिस ने तकनीकी जांच कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी और जामिया नगर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed