फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   कनॉट प्लेस में कॉफी होम में गोली चलने से मचा हड़कंप

कनॉट प्लेस में कॉफी होम में गोली चलने से मचा हड़कंप

Fri, 05 Apr 2019 04:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 04:14 AM IST
विज्ञापन
कनॉट प्लेस में कॉफी होम में गोली चलने से मचा हड़कंप
कनॉट प्लेस में कॉफी होम में चली गोली, भगदड़
विज्ञापन

नई दिल्ली। कनॉट प्लेस में स्थित कॉफी होम में बृहस्पतिवार दोपहर को गोली चलने का मामला प्रकाश में आया है। गोली चलने से कॉफी होम में भगदड़ मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता लगा कि फैक्ट्री मालिक की पिस्टल से गोली दुर्घटनावश चली थी। गोली किसी को नहीं लगी। कनॉट प्लेस थाना पुलिस ने मामला दर्जकर फैक्ट्री मालिक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पिस्टल का लाइसेंस 26 अक्तूबर, 2018 को खत्म हो गया था। इसके बावजूद वह पिस्टल को लेकर घूम रहे थे। नई दिल्ली जिला डीसीपी मधुर वर्मा के अनुसार एन ब्लाक, कनॉट प्लेस में स्थित कॉफी होम में गोली चलने की सूचना बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता लगा कि टैगोर पार्क, मॉडन टाउन निवासी कारोबारी अनिल कुमार (61) दोपहर को कॉफी पीने गए थे। वहां पर उनकी लाइसेंसी पिस्टल नीचे गिर गई और उससे एक गोली चली गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed