{"_id":"5ddae1758ebc3e549615522d","slug":"18-thousand-fraud-ashram-news-noi4749438153","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय नोट देखने के बहाने विदेशी ने उड़ाए 18 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय नोट देखने के बहाने विदेशी ने उड़ाए 18 हजार रुपये
Mon, 25 Nov 2019 01:30 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Indian Currency
ओ इंडियन करंसी शो मी.. ये वो शब्द थे जिन्हें सुनकर रोहतक निवासी सतीश एक विदेशी शख्स के झांसे में आ गया। सतीश ने नोटों की गड्डी विदेशी शख्स को थमा दी। विदेशी गड्डी में से 18 हजार रुपये निकालकर ले गया।
ठीक से चलने में असमर्थ सतीश विदेशी शख्स का पीछा नहीं कर पाया। सतीश की शिकायत पर वसंतकुंज (नार्थ) थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विदेशी का चेहरा सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है, जिसके आधार पर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रोहतक जिले की तहसील महम अंतर्गत गांव मदीना कोरसान निवासी सतीश 23 नवंबर को दिल्ली में एम्बियंस मॉल में खरीदारी करने गया था।
विज्ञापन
एक शोरूम में जब वह जूतों की पेमेंट करने लगा तभी एक विदेशी शख्स वहां पहुंचा और बोलने लगा ओ इंडियन करेंसी। ये कहकर विदेशी शख्स ने सतीश के हाथों से नोटों की गड्डी ले ली।
गड्डी में कुल 34 हजार रुपये थे। विदेशी ने भारतीय नोटों को देखने के बहाने गड्डी से 18 हजार रुपये निकाल लिए। सतीश ने देखा की गड्डी में नोट कम हैं। वह नोटों को गिनने लगा तभी विदेशी शख्स वहां से फरार हो गया।
सतीश ने वसंतकुंज (नार्थ) थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह ठीक से चल नहीं पाते हैं और इस कारण विदेशी का पीछा नहीं किया जा सका।
वह शोरूम के स्टाफ को बताता तब तक आरोपी फरार हो गया। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी विदेशी शख्स मॉल के कई सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है।
वसंतकुंज पुलिस स्पेशल ब्रांच के जरिए आरोपी की तलाश कर रही है। स्पेशल ब्रांच के पास भारत आने वाले सभी विदेशियों का डाटा रिकार्ड होता है। खास बात ये है कि वसंतकुंज (नार्थ) थाना पुलिस ने ठगी की के बजाय चोरी की धारा में मामला दर्ज किया है। वारदात से स्पष्ट होता है कि पीड़ित के साथ ठगी हुई है।