फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   18 officers honored with Police Medal

Delhi News: 18 अधिकारी पुलिस पदक से सम्मानित

Mon, 14 Aug 2023 08:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 08:41 PM IST
विज्ञापन
18 officers honored with Police Medal
तीन को विशिष्ट सेवा और 15 को सराहनीय सेवा के लिए पुरस्कृत किया गया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस साल दिल्ली पुलिस के किसी भी अधिकारी व जवान को वीरता पुरस्कार नहीं मिला है, लेकिन 18 अधिकारियों और जवानों को उनकी सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। तीन पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और 15 को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।
दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त शरत कुमार सिन्हा, पुलिस उपायुक्त महेश बत्रा और सहायक पुलिस आयुक्त मंजू लता को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। वहीं संयुक्त आयुक्त सिंधु पिल्लई, अतिरिक्त आयुक्त मंगेश कश्यप, सहायक पुलिस आयुक्त वीरेंद्र कुमार, कमलेश दयाल, सुमन बाला, कमलेश कुमारी, निरीक्षक कवलजीत सिंह, राकेश कुमार, बिशन दास, उप निरीक्षक मुकेश देवी, एच. थांगखोलाल, सहायक उप निरीक्षक मंजीत कुमार, बबीता, राधे श्याम मीना और राकेश कुमार को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन



केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अधिकारी व बल सदस्य सम्मानित
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अधिकारियों और बल सदस्यों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। उप महानिरीक्षक अजय कुमार और निरीक्षक बेन्नी वर्गीस को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। वहीं सहायक कमांडेंट अरविंदा चक्रवर्ती, सहायक कमांडेंट वरिन्दर कुमार भाटिया, कश्मीर सिंह, दीन बंधु प्रधान, निरीक्षक सत्यवान, नवजीत गुप्ता, उप निरीक्षक जितेन्द्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार, केसी चंद्रन, चन्द्र पाल दुबे, हरधन दत्ता, लोहित चन्द्र नर्जरी, देबनन्दा सामल, खुटामचा सिंह हाउबिजम, जे वेनु रेड्डी, जितेन्द्रा सिहं, मेघनंदा माझी, सी जगदीश, बी सत्य नारायण, चिंता मणी सतपथी, आई रुज़ेल राज, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र ठाकुर, सहाबुद्दीन अंसारी और सुदर्शन कुमार को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं उप कमांडेंट, सब्बेला वेंकटा रेड्डी, देवेन्द्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक देवेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का अग्निशमन सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। इसी तरह उप निरीक्षक अनिल कुमार एस, सहायक उप निरीक्षक नरेन्द्र जी धवास, प्रधान आरक्षक आरके दीक्षित, वी रामानाथन को सराहनीय सेवा के लिए अग्निशमन सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed