फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   18 IPS officers transferred in Delhi Police

Delhi News: दिल्ली पुलिस में 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

Wed, 20 Aug 2025 09:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 09:39 PM IST
विज्ञापन
18 IPS officers transferred in Delhi Police
- आईपीएस महेन्दर नाथ तिवारी को नई दिल्ली रेंज की कमान सौंपी गई
विज्ञापन


नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के 18 आईपीएस और दानिप्स (दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह पुलिस सेवा) का तबादला किया गया है। महेन्दर नाथ तिवारी को संयुक्त सीपी/नई दिल्ली रेंज बनाया गया है। ऑर्डर कॉपी के मुताबिक दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पुलिस स्थापना बोर्ड की सिफारिश पर दिल्ली पुलिस में तैनात आईपीएस व दानिप्स अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण/तैनाती का आदेश दिया है।


विजय सिंह (2005 बैच) को संयुक्त सीपी/ट्रांसपोर्ट से संयुक्त सीपी/नॉर्दर्न रेंज, डुम्बरे मिलिंद महादेव (2006 बैच) को ऑन अराइवल से संयुक्त सीपी/ट्रांसपोर्ट रेंज, असलम खान (2006 बैच) को संयुक्त सीपी/विजिलेंस से संयुक्त सीपी/सिक्योरिटी तैनात किया गया है। वहीं, दीपक पुरोहित (2007 बैच) को संयुक्त सीपी/नई दिल्ली रेंज से संयुक्त सीपी/सिक्योरिटी(पीएम), राजीव रंजन सिंह (2010 बैच) को संयुक्त सीपी/नॉर्दर्न रेंज से दिल्ली पुलिस आयुक्त के एसओ, गुगुलोथ अमृथा अमृथा (2011 बैच) को एडिशनल सीपी/ईओडब्लयू से एडिशनल सीपी/विजिलेंस बनाया गया है। मोहम्मद अख्तर रिज़वी (2011 बैच) को एडिशनल सीपी/सिक्योरिटी से एडिशनल सीपी/पीसीआर, शरद भास्कर दराडे (2013 बैच) को डीसीपी/ट्रैफिक से डीसीपी/ पश्चिमी जिला, विचित्रा वीर को डीसीपी/पश्चिमी जिले से से डीसीपी/आईजीआई एयरपोर्ट, मोहम्मद इरशाद हैदर को ऑन अराइवल से डीसीपी/ईओडब्ल्यू, जितेन्द्र मणि को डिप्टी डायरेक्टर/दिल्ली पुलिस अकादमी से डीसीपी/सुप्रीम कोर्ट सिक्योरिटी तैनात किया है। विक्रम के पोरवाल डीसीपी/ईओडब्ल्यू से डीसीपी/ट्रैफिक, कृष्ण कुमार को डीसीपी/ चौथी बटालियनसे डीसीपी/स्पेशल सेल,पंकज कुमार को डीसीपी/ पीसीआर से डीसीपी/क्राइम, पवन कुमार को डीसीपी/सुप्रीम कोर्ट सिक्योरिटी से डीसीपी/पीसीआर, धीरेंद्र प्रताप सिंह को डीसीपी/ट्रैफिक से डीसीपी/ चौथी बटालियन और सुभोध कुमार गोस्वामी डीसीपी/ट्रैफिक से डीसीपी/ईओडब्ल्यू बनाया गया है। इससे पहले दिल्ली पुलिस में मई में बड़े स्तर पर तबादले हुए थे। तब 38 अधिकारियों का तबादला कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed