फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   माफी नहीं मांगी तो मानहानि का मुकदमा करूंगा : अनिल वाजपेयी

माफी नहीं मांगी तो मानहानि का मुकदमा करूंगा : अनिल वाजपेयी

Mon, 06 May 2019 07:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 07:14 AM IST
विज्ञापन
माफी नहीं मांगी तो मानहानि का मुकदमा करूंगा : अनिल वाजपेयी
‘माफी नहीं मांगी तो मानहानि का मुकदमा करूंगा’
विज्ञापन

- हाल ही में भाजपा में शामिल विधायक अनिल वाजपेयी ने आम आदमी पार्टी को दी चेतावनी
- कहा- आम आदमी पार्टी के नेता उन पर 10 करोड़ रुपये में बिकने का लगा रहे हैं आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के बयान पर बिफरे गांधी नगर के विधायक अनिल वाजपेयी ने चेतावनी दी है कि अगर तीन दिनों के भीतर आप के नेताओं ने माफी नहीं मांगी तो वे उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे। रविवार को दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आप पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हुए विधायक अनिल वाजपेयी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता उन पर 10 करोड़ रुपये में बिकने के आरोप लगा रहे हैं। ये नेता उनकी छवि को धूमिल करने में जुटे हैं। जबकि सच कुछ और ही है।

आप में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तानाशाह हैं। उन्होंने भरी मीटिंग में गाली गलौच तक की थी। इसी असम्मान को वह बर्दास्त नहीं कर सके और उन्होंने पार्टी से इस्तीफा ले लिया। वाजपेयी ने बताया कि कुछ समय पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने घर पर बैठक बुलाई थी, इसमें तमाम विधायक मौजूद थे। इसी दौरान कहा गया कि अपने अपने विधानसभा क्षेत्रों में इमामों के नामों की सूची बनाई जाए, जिन्हें 18-18 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस पर बैठक के दौरान अनिल वाजपेयी ने कहा था कि इमामों को ही क्यों, मंदिरों को भी इसमें शामिल किया जाए। इस पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भड़क उठे थे। अनिल वाजपेयी का कहना है कि सीएम केजरीवाल ने भरी मीटिंग में उन्हें गधा कहते हुए तू-तड़ाक करने लगे। दिल्ली के तमाम विधायकों के बीच खुद को अपमानित महसूस करने के बाद अनिल वाजपेयी ने पार्टी छोड़ दी। उन्होंने 10 करोड़ रुपये भाजपा से मिलने के आरोपों का स्पष्ट रुप से खंडन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed