फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   17 more corona patient found in kapasheda

दिल्लीः कापसहेड़ा में 17 संक्रमित और मिले, अब वहां 58 मरीज

Mon, 04 May 2020 04:51 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Mon, 04 May 2020 04:51 AM IST
विज्ञापन
17 more corona patient found in kapasheda
demo pic - फोटो : Dig Vishal

कापसहेड़ा इलाके की गली नंबर एक में शनिवार को 41 कोरोना संक्रमित मिलने के बाद रविवार को 17 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद संक्रमितों की संख्या 58 हो गई है। नए मामले जो सामने आए हैं, इनके सैंपल बीते 20 अप्रैल को लिए गए थे। क्वारंटीन अवधि पूरी होने के चलते प्रशासन ने रविवार को इमारत में रह रहे 100 लोगों के सैंपल फिर से जांच के लिए भेजे हैं, जिनकी रिपोर्ट दो दिन में आएगी।

विज्ञापन


डीएम राहुल सिंह ने बताया कि एक ही इमारत में काफी लोग रहते है और सभी एक ही शौचालय का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे तुरंत सील कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि ज्यादा मामले आने के बाद भी चिंता का विषय नहीं है। ये सभी एक भवन में है। ये बाहर नहीं निकल रहे हैं। ज्यादातर लोगों में अब कोरोना के लक्षण नहीं दिखा रहे हैं। जिला प्रशासन का अनुमान है कि रविवार को लिए सैंपल की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन


बंगाली मार्केट होगा डी-सील
नई दिल्ली स्थित बंगाली मार्केट में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद कंटेनमेंट जोन बनाकर सील कर दिया था, लेकिन अब इसे डी सील के आदेश जारी हो चुके हैं। नई दिल्ली जिला प्रशासन के अनुसार अब तक यहां नया केस सामने नहीं आया है। घर-घर सर्वे और संदिग्ध रोगियों के सैंपल की रिपोर्ट भी मिल चुकी है। इसलिए अब इलाके को डीसील कर दिया जाएगा लेकिन यहां सख्ती लॉकडाउन लागू होने तक रहेगी। मेडिकल टीम भी निगरानी रखेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed