फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   16 Delhi Police officer transfer to new positions

13 आईपीएस अधिकारियों व तीन दानिप्स अधिकारियों के तबादले

Tue, 23 Feb 2021 10:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
16 Delhi Police officer transfer to new positions
नई दिल्ली। दिल्ली दंगों के ठीक एक साल बाद उत्तर पूर्वी जिला के पुलिस उपायुक्त वेदप्रकाश सूर्या का तबादला कर दिया गया है। उनकी नई तैनाती उपायुक्त राष्ट्रपति भवन के तौर पर हुई है। सूर्या के साथ 13 अन्य आईपीएस अधिकारियों और तीन दानिप्स अधिकारियों का तबादला किया गया है।
विज्ञापन

गृह मंत्रालय से हरी झंडी मिलने के बाद अरुणाचल प्रदेश से लौटे कैमी कैमेंग को सुरक्षा के संयुक्त आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अरुणाचल से लौटे रोमिल बानिया को आर्म्ड पुलिस संयुक्त आयुक्त का कार्यभार सौंपा गया है। पुलिस उपायुक्त गीता रानी वर्मा को पदोन्नति देकर महिला एवं बच्चों की विशेष इकाई का अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है।
विज्ञापन

मिजोरम से तबादला होकर दिल्ली पहुंचे आर साथिया सुंदरम को शाहदरा जिले का पुलिस उपायुक्त नियुक्त किया गया है। शाहदरा जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सेन को उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं प्रणब तयॉल को रोहिणी जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी को दक्षिण पूर्वी जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं मिजोरम से लौटे विक्रम सिंह को पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दानिप्स अधिकारी अनिता राय को उत्तरी जिले का अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। इससे पूर्व वह पुलिस उपायुक्त सुरक्षा थीं। वहीं विनित कुमार को पुलिस उपायुक्त राष्ट्रपति भवन से पूर्वी जिले का अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। स्पेशल सेल में सहायक पुलिस आयुक्त रहे आलोक कुमार को पदोन्नति देकर स्पेशल सेल का अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed