फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   जामिया में पीजी डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स में दाखिला विंडो ओपन

जामिया में पीजी डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स में दाखिला विंडो ओपन

Wed, 26 Dec 2018 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
जामिया में पीजी डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स में दाखिला विंडो ओपन
जामिया में सर्टिफिकेट कोर्स व
विज्ञापन

पीजी डिप्लोमा में दाखिले शुरू
- दूरस्थ माध्यम से पढ़ाई के इच्छुक छात्र 11 फरवरी तक भेजें आवेदन
- सार्क देशों के छात्रों को दाखिले में छूट
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के दूरस्थ शिक्षा विभाग ने पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में दाखिले शुरू हो गए हैं। दाखिले के लिए आवेदन 11 फरवरी तक सकते हैं। जबकि 200 रुपये लेट फीस के साथ एक मार्च तक भी आवेदन भेज सकते हैं। खास बात यह है कि सार्क देशों के रिफ्यूजी(शरणार्थी) सर्टिफिकेट वाले छात्रों को भारतीय छात्रों की तर्ज पर दाखिला फीस में छूट मिलेगी।
जामिया स्थित सेंटर फॉर डिस्टेंस और ओपन लर्निंग प्रबंधन के मुताबिक, 2018-19 सत्र के तहत दाखिला आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक छात्र पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसलिंग, डिप्लोमा इन एर्ली चाइल्ड हुड केयर एंड एजूकेशन, सर्टिफिकेट इन कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्क टेक्नोलॉजी, सर्टिफिकेट इन इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी आदि में दाखिले के लिए आवेदन भेज सकते हैं। दाखिला आवेदन पत्र के साथ छात्रों को 500 रुपये का डिमांड ड्रॉफ्ट भी देना होगा।
विज्ञापन

--------
- सेना कर्मियों के लिए अलग से आवेदन
जामिया प्रबंधन के मुताबिक, सेना, अर्द्धसैनिक बलों के कर्मी यदि उक्त डिप्लोमा व सर्टिफिकेट प्रोग्राम में दाखिला लेना चाहते हैं तो उन्हें अलग से आवेदन पत्र करना होगा। दरअसल, उक्त डिफेंस कर्मियों को अपने विभाग से दाखिला आवेदन पत्र पर मंजूरी लेनी पड़ेगी। उसी के आधार पर उन्हें दाखिला मिलेगा। जबकि, भारतीय थल व वायु सेना के कर्मियों के लिए जामिया प्रबंधन पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसिलिंग में दाखिले का मौका दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
- नियमित डिग्री और दूरस्थ से एक साथ करें डिप्लोमा
जामिया प्रबंधन के मुताबिक, रेगुलर (नियमित) से डिग्री के साथ-साथ छात्र डिस्टेंस मोड(दूरस्थ) से डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स की पढ़ाई भी कर सकते हैं। इसमें छात्र डिग्री प्रोग्राम के साथ डिप्लोमा या सर्टिफिकेट, एक पीजी डिप्लोमा व एक डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स, एक डिप्लोमा व एक सर्टिफिकेट कोर्स, दो पीजी डिप्लोमा, दो डिप्लोमा और दो सर्टिफिकेट कोर्स में एक साथ पढ़ाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed