फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   15-year-old minor turned out to be a vicious thief used to target students 17 incidents solved

दिल्ली: 15 साल का नाबालिग निकला शातिर चोर, छात्रों को बनाता था निशाना, 17 वारदातें सुलझीं

Fri, 18 Mar 2022 02:42 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Fri, 18 Mar 2022 02:42 AM IST
सार

पूछताछ के दौरान नाबालिग ने बताया कि वह चोरी का माल चमन विहार, लोनी निवासी अक्षय (25) को बेच देता है। पुलिस ने लोनी से उसे भी गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पांच लैपटॉप, एक टैबलेट और एक स्मार्ट वॉच बरामद हुई।

विज्ञापन
15-year-old minor turned out to be a vicious thief used to target students 17 incidents solved
arrest - फोटो : istock

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के नेहरू विहार और आसपास के इलाकों में छात्रों को निशाना बनाकर उनके कमरों पर चोरियां हो रही थीं। आरोपी लैपटॉप के अलावा उनके दूसरी कीमती इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स चोरी कर रहा था। तिमारपुर थाना पुलिस ने इसकी पड़ताल की। करीब 70 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच के बाद पुलिस को पता चला कि इन सभी वारदातों को पीछे 15 वर्षीय एक नाबालिग लड़का है। पुलिस ने आरोपी को एक लैपटॉप चोरी करने के बाद रंगे हाथों दबोच लिया। उसके पास से दो लैपटॉप, एक घड़ी और छोटी लोहे की रॉड बरामद हुई। जिसकी मदद से आरोपी कमरे का ताला तोड़ देता था। 

विज्ञापन


पूछताछ के दौरान नाबालिग ने बताया कि वह चोरी का माल चमन विहार, लोनी निवासी अक्षय (25) को बेच देता है। पुलिस ने लोनी से उसे भी गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पांच लैपटॉप, एक टैबलेट और एक स्मार्ट वॉच बरामद हुई। दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस को एक अन्य आरोपी मुजीब की तलाश है। उत्तरी जिला के पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से तिमारपुर के नेहरू विहार इलाके और आसपास के एरिया में छात्रों को निशाना बनाकर दिनदहाड़े उनके कमरों में चोरी की घटनाएं हो रही थीं। छात्र जब क्लास के लिए कमरे का ताला लगाकर निकलते तो कोई उनके कमरे का ताला तोड़कर लैपटॉप और दूसरे कीमती सामान को चोरी कर रहा था। 
विज्ञापन


इलाके में इस तरह की दर्जनों वारदातें हो चुकी थीं। पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी कड़ी में जांच करते हुए पुलिस ने करीब 70 सीसीटीवी कैमरों की जांच की। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि एक बेहद कम उम्र का लड़का कंधे पर बैग टांग कर जा रहा है। उसी फुटेज की जांच करते हुए पुलिस 14 मार्च को आरोपी लड़के के घर पहुंच गई और उसे दबोच लिया। पूछताछ के दौरान उसने चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी के पास से चोरी में इस्तेमाल औजार भी बरामद हो गए। आरोपी के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने एरिया में 17 वारदातें सुलझाने का दावा किया है। लड़के से पूछताछ के बाद पुलिस ने माल के खरीदार अक्षय को दबोच लिया। नाबालिग ने बताया कि वह सभापुर निवासी मुजीब नामक शख्स भी माल बेचता था। पुलिस ने उसके ठिकानों पर छापेमारी की तो वह गायब मिला। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed