फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   जिंगल बेल, जिंगल बेल..

जिंगल बेल, जिंगल बेल..

Wed, 26 Dec 2018 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
जिंगल बेल, जिंगल बेल..
रात को काटा केक, सुबह किए प्रभु यीशू के दर्शन
विज्ञापन

दिल्लीवालों ने हर्षोल्लास से मनाया क्रिसमस, गले मिलकर दी बधाई
रंगीन लाइटों से सजे क्रिसमस ट्री, सांता ने बच्चों को दिए तोहफे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ क्रिसमस का जश्न मनाया गया। सुबह से ही चर्च के आसपास जिंगल बेल, जिंगल बेल गीत के बोल कानों में पड़ने लगे। रात में केक काटने के बाद सुबह लोगों ने चर्च में जाकर प्रभु यीशु के दर्शन किए। फिर एक दूसरे से गले मिलकर क्रिसमस की बधाई दी। अपने करीबी, रिश्तेदारों के घर जाकर लोगों ने मुंह मीठा कराया।
कई स्थानों पर रंगीन लाइटों से सजे क्रिसमस ट्री देखने को मिले और सांता ने बच्चों को तोहफे दिए। मॉल्स और रेस्तरां में खास साज सज्जा देखने को मिली। सैकरेड चर्च में क्रिसमस के मौके पर परिसर में एक बड़ी सी स्क्रीन लगाई, जहां से लोगों को चर्च के अंदर चल रही गतिविधियां दिख रही थीं। चर्च में सभी लोग इकट्ठा होकर एक साथ मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना कर रहे थे। गोल डाकखाना स्थित चर्च में भी प्रात: से ही लोग पहुंचने लगे। लंबी लाइन में लगकर यीशु के समक्ष प्रार्थना की और मोमबत्तियां जलाकर उन्हें याद किया। सांता के कपड़े पहने तमाम बच्चे माता-पिता के साथ भगवान यीशु की कहानियां सुनने के लिए चर्च में दिखाई दिए। आधी रात को राजधानी के सभी हिस्सों में यीशु के जन्मदिवस पर प्रार्थनाएं आयोजित की गईं। वहीं सोशल मीडिया पर एक दूसरे को बधाई देने का सिलसिला भी चलता रहा।
विज्ञापन


इंडिया गेट, कनॉट प्लेस में लोगों का हुजूम
नई दिल्ली के इंडिया गेट, कनॉट प्लेस और खान मार्केट में क्रिसमस पर्व पर काफी भीड़ रही। इसके चलते कई हिस्सों में जाम के हालात भी बने। कनाट प्लेस में भी पूरे दिन गहमागहमी रही। बच्चों से लेकर बड़ो तक ने संता के कपड़े पहन कर खुशियां मनाई और खरीददारी में व्यस्त रहे। वहीं पुलिस ने भी सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की हुई थी और बेरीकेटिंग कर श्रद्धालुओं के चर्च में प्रवेश की व्यवस्था कर रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed