{"_id":"63693d65ab5cae7feb7d6e28","slug":"13-year-old-teen-commits-suicide-in-najafgarh-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के कपड़े पहन दी जान: 13 साल के मासूम ने लगाई फांसी, पुलिस ने जताई ये आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां के कपड़े पहन दी जान: 13 साल के मासूम ने लगाई फांसी, पुलिस ने जताई ये आशंका
Mon, 07 Nov 2022 10:46 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 07 Nov 2022 10:46 PM IST
सार
नजफगढ़ इलाके में 13 साल के किशोर ने फांसी के फंदे पर लटकर खुदकुशी कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि कि किशोर महिला के कपड़े पहने हुए है और अपने दोनों पैरों को बांध रखा है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में रविवार शाम 13 साल के किशोर ने फंदा लगाकर जान दे दी। चौंकाने वाली बात यह है कि किशोर ने अपनी मां के कपड़े पहनकर खुदकुशी की है। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मोबाइल फोन को जब्त कर मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने किस वजह से अपनी जान दी है।
विज्ञापन
रविवार शाम पुलिस को नजफगढ़ इलाके में 13 साल के किशोर के खुदकुशी करने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि कि किशोर महिला के कपड़े पहने हुए है और अपने दोनों पैरों को बांध रखा है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
विज्ञापन
किशोर के पिता ने बताया कि किशोर उसका इकलौता बेटा था। शाम में उसे घर में छोड़कर वह अपनी पत्नी के साथ बाजार गए थे। वापस आने पर दरवाजा बंद था। उन्होंने दरवाजा तोड़ा। अंदर उसका बेटा अपनी मां के कपड़े पहनकर फंदे से लटका हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस को आशंका है कि किसी एप के गेम की लत की वजह से किशोर ने खुदकुशी की है। पुलिस किशोर की मां का मोबाइल फोन जब्त कर उसे फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। किशोर अपनी मां का फोन इस्तेमाल कर रहा था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।