फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   आप पार्टी के कार्यालय में धमाका, तीन युवक घायल, एक की हालत गंभीर

आप पार्टी के कार्यालय में धमाका, तीन युवक घायल, एक की हालत गंभीर

Mon, 06 May 2019 05:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 05:55 AM IST
विज्ञापन
आप पार्टी के कार्यालय में धमाका, तीन युवक घायल, एक की हालत गंभीर
आप के कार्यालय में धमाका, तीन युवक घायल
विज्ञापन

- छोटे सिलिंडर में चाय बनाने के दौरान हादसा, एक गंभीर हालत में सफदरजंग रेफर
- धमाके का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, विधायक का बताया जा रहा है कार्यालय

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शालीमार बाग स्थित आम आदमी पार्टी के कार्यालय में शनिवार सुबह हुए धमाके का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। धमाके में कार्यालय में मौजूद तीन युवक घायल हो गए। तीनों को पास के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से मनोज और चंदन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। दिनेश की हालत गंभीर है, उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है। यह कार्यालय स्थानीय विधायक का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, मनोज, चंदन और दिनेश शालीमार बाग स्थित आप के कार्यालय में ही रहते हैं। शनिवार सुबह दिनेश चाय बनाने के लिए छोटे गैस सिलिंडर जलाने की कोशिश कर रहा था, तभी जोरदार धमाका हो गया। कार्यालय के दरवाजे और खिड़की टूट गईं और तीनों युवक घायल हो गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


केजरीवाल को थप्पड़ मारने के मामले का जोड़:
मोती नगर थाने पर परिवार व अन्य लोगों की रही भीड़
नई दिल्ली। मोती नगर थाने के बाहर रविवार को पूरे दिन सुरेश के परिवार वालों और अन्य लोगों का तांता लगा रहा। कुछ लोग सुरेश के समर्थन में वहां मौजूद थे, जो जमानत मिलने के बाद सुरेश के थाने से बाहर आने का इंतजार करते रहे। थाने से दो किलोमीटर की दूरी पर कैलाश पार्क में सुरेश का मकान है, जहां उसकी मां और पत्नी सुरेश के आने का इंतजार कर रही थी। मोती नगर थाने के बाहर भीड़ में बाबा ओम अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ धरने पर बैठ गए और सुरेश के समर्थन में नारेबाजी भी की। उन्होंने सुरेश को जल्द छोड़ने की मांग की। परिवार वालों ने बताया कि सुरेश किसी भी पार्टी से जुड़ा नहीं है। उसने ऐसी हरकत क्यों की, इसका पता उसके आने के बाद ही चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed