फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   भाजपा नेता अनंत कुमार को श्रद्धांजलि दी गई

भाजपा नेता अनंत कुमार को श्रद्धांजलि दी गई

Thu, 20 Dec 2018 11:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता अनंत कुमार को श्रद्धांजलि दी गई
भाजपा नेता अनंत कुमार को श्रद्धांजलि दी
विज्ञापन

अनंत कुमार जैसे स्फूर्तिवान व्यक्ति की मृत्यु के संबंध में विश्वास करना भी कठिन: वेंकैया नायडू
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार को भाजपा नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित श्रद्घांजलि सभा में बड़ी संख्या में भाजपा नेता शरीक हुए। इस मौके पर अनंत कुमार को याद करते हुए उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि ऐसे स्फूर्तिवान व्यक्ति की मृत्यु के संबंध में विश्वास करना भी कठिन है। कुमार अत्यंत बुद्धिमान, परिश्रमी व्यक्ति थे और अपने कार्य पूर्ण निष्ठा से करते थे। वह मेरे छोटे भाई के समान थे।
भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने कहा की अनेकों शोक सभा में जाने का अवसर मिलता है, इस समय अनंत जी की शोक सभा में जाना होगा ऐसा कभी नहीं सोचा था। उनकी मृत्यु का वर्णन सुनकर बहुत दुख हुआ। एक श्रेष्ठ पुरुष को आदर भावना से नमन करता हूं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि उनकी उम्र इतनी जल्दी जाने की नहीं थी। परंतु नियति ने जो तय किया है उसको कोई रोक नहीं सकता। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, जेपी नड्डा, नरेंद्र सिंह तोमर, डॉ. हर्षवर्धन, धर्मेन्द्र प्रधान, विजय गोयल, प्रकाश जावडेकर, गजेंद्र सिंह शेखावत, कृष्णपाल गूजर, जनरल वीके सिंह, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी, सांसद प्रहलाद जोशी, रमेश बिधूड़ी, प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, मीनाक्षी लेखी समेत कई नेताओं ने प्रिय नेता श्री अनंत कुमार को श्रद्धाजंलि अर्पित की। केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि यह ऐसी हकीकत है जिस पर यकीन नहीं हो रहा है। वह एक कुशल संगठन एवं कुशल प्रशासक थे। वह मुझे मां कह कर के पुकारते थे और जब भी परेशान या उदास होते थे तो वह तुरंत मुझे फोन करके मिलने आ जाते थे। मैं अपने ऐसे बच्चे को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।
विज्ञापन

वह अनंत प्रकार से अनंत कार्य करते थे
लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि अनंत कुमार कुशल कार्यकर्ता थे। वह हर कार्य कुशलता से करते थे चाहें वह पार्टी का कार्य हो या संसद का। वह अनंत प्रकार से अनंत कार्य करते थे और अनंत बार याद आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed