{"_id":"62915279cea2fe0dc4561bc9","slug":"12-roads-will-be-repaired-with-modern-technology-the-movement-between-noida-delhi-will-be-smooth","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rejuvenation of Roads : आधुनिक तकनीक से होगी 12 सड़कों की मरम्मत, नोएडा-दिल्ली के बीच आवागमन होगा सहज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rejuvenation of Roads : आधुनिक तकनीक से होगी 12 सड़कों की मरम्मत, नोएडा-दिल्ली के बीच आवागमन होगा सहज
Sat, 28 May 2022 04:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 28 May 2022 04:06 AM IST
सार
नोएडा-दिल्ली के बीच यात्रा को आसान बनाने के लिए अक्षरधाम मंदिर और मेट्रो स्टेशन के सामने वाली सड़कों का होगा कायाकल्प। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) इनका सुधार आधुनिक तकनीक की मदद से करेगा।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली सरकार ने सड़कों के सुधार से संबंधित कार्यों पर तेजी से काम करना शुरू कर दिया है। फिलहाल 12 सड़कों के लिए 16.03 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) इनका सुधार आधुनिक तकनीक की मदद से करेगा। सरकार का दावा है कि इस तकनीक का उपयोग करने से लंबे समय तक सड़कें मजबूत बनी रहेंगी।
विज्ञापन
राजधानी के निवासियों की आवाजाही में समस्या दूर करने के लिए समय-समय पर पीडब्ल्यूडी सड़कों की मरम्मत करता रहता है। इन सड़कों में सुधार के लिए पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने हालात और आवश्यकताओं का गहन निरीक्षण किया। इसके पश्चात इन परियोजनाओं को सरकार ने मंजूरी दी है। इन 12 सड़कों में से एक सड़क मार्जिनल बांध रोड है, जो नोएडा और दिल्ली को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क है। इस सड़क का प्रतिदिन लाखों लोग इस्तेमाल करते हैं। पीडब्ल्यूडी का मुख्य रूप से ध्यान अक्षरधाम मंदिर के सामने वाले हिस्से की सड़कों पर है। इसमें 2 रेलवे ओवर ब्रिज, जिसे मुख्य सड़क से जोड़ने वाले लूप और तीन यूटर्न शामिल हैं। इस सड़क में सुधार होने से लोगों का यात्रा समय कम होगा और सफर आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
दरअसल, दिल्ली सरकार का विजन लोगों को विश्व स्तरीय सड़कें उपलब्ध करवाकर उन्हें बेहतर यात्रा का अनुभव देना है। इस कारण इन सड़कों के सुधार के लिए पीडब्ल्यूडी आधुनिकतम टेक्नोलॉजी का उपयोग कर रहा है। इसके पीछे दिल्ली की सड़कें लोगों की आवाजाही के लिए अधिक सुरक्षित बनाने की मंशा है। इन सड़कों में सुधार से न केवल यातायात की आवाजाही बेहतर होगी, बल्कि लोगों का समय बचेगा और प्रदूषण रोकने में भी मददगार साबित होंगी।
विज्ञापन
इन सड़कों का कराया जाएगा जीर्णोद्धार
मार्जिनल बांध मार्ग (आईटीओ चुंगी से एन.एच-24 तक), डॉ. कुंदन लाल मार्ग, राजौरी अपार्टमेंट रोड, हाउस नंबर 14/35 से 13/101 सुभाष नगर, डीए-1 हरी नगर से डीबी-1 हरी नगर, शांति देवी मार्ग, अयोध्या प्रसाद चोपड़ा मार्ग, बीए-बीबी ब्लॉक रोड, रोड नंबर 32 से 17/117 सुभाष नगर, प्रेम नगर गुरुद्वारा रोड, शहीद मंगल पांडेय मार्ग, भाई कन्हैया जी मार्ग (आईटीआई रोड)।