फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   12 roads of East Delhi to be renovated with Rs 9.39 crore

सुधार : 9.39 करोड़ रुपये से पूर्वी दिल्ली की 12 सड़कों का होगा नवीकरण, उप मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

Fri, 29 Apr 2022 05:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 29 Apr 2022 05:50 AM IST
विज्ञापन
12 roads of East Delhi to be renovated with Rs 9.39 crore
demo pic... - फोटो : Amit Dwivedi

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को पूर्वी दिल्ली के सड़कों के सुदृढ़ीकरण से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों के विकास के दौरान लोगों की आवाजाही में किसी तरह की समस्या नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन


ऐसे काम कराया जाए कि उनको जाम से नहीं जूझना पड़े। उपमुख्यमंत्री ने पूर्वी दिल्ली के 12 सड़कों के सुदृढ़ीकरण से संबंधित कार्यों के लिए 9.39 करोड़ रुपये लागत के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के सुदृढ़ीकरण से न केवल यातायात की आवाजाही बेहतर होगी, बल्कि, लोगों का समय बचेगा और ये प्रदूषण रोकने में भी मदद मिलेगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार दिल्ली के लोगों को सुरक्षित, सुगम और सुंदर सड़क मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा विजन अपने नागरिकों को विश्व स्तरीय सड़कें उपलब्ध करवाकर यात्रा का बेहतर अनुभव देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सड़कों का होगा जीर्णोद्धार

  • सद्भावना मार्ग (रोड नंबर-111)
  • क्लब एवेन्यू मार्ग (रोड नंबर 112)
  • सहकारिता मार्ग (रोड नंबर 113)
  • आंबेडकर मार्ग
  • सुभाष मार्केट रोड
  • त्रिलोकपुरी ब्लॉक नंबर 1 से 11
  • खुदी राम बोस मार्ग
  • एनएच-24 गाजीपुर से कोंडली ब्रिज
  • समीर भान मार्ग
  • गाजीपुर डेयरी फार्म में लाइव स्टॉक मार्केट से गली नंबर 7 ब्लॉक-सी तक की सड़क
  • भगवान महावीर स्वामी मार्ग
  • वसुंधरा एन्क्लेव में हाई-एंड अपार्टमेंट से सूचना अपार्टमेंट तक की सड़क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed