{"_id":"618927bcd61c6d34e4241464","slug":"1171-dengue-cases-reported-in-last-one-week-in-delhi-9-deaths-till-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: लगातार बढ़ रहा डेंगू का कहर, अबतक 9 मौतें, एक सप्ताह में सामने आए 1171 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: लगातार बढ़ रहा डेंगू का कहर, अबतक 9 मौतें, एक सप्ताह में सामने आए 1171 नए मामले
Mon, 08 Nov 2021 07:05 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 08 Nov 2021 07:05 PM IST
सार
दक्षिण दिल्ली नगर निगम द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले एक सप्ताह में दिल्ली में 1171 नए मामले सामने आए। इसी के साथ अब तक कुल डेंगू के मामलों की संख्या 2708 हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में प्रतिवर्ष दिवाली के आसपास प्रदूषण का स्तर बढ़ने के साथ डेंगू के मामलों में कमी आनी शुरू हो जाती थी, लेकिन इस बार दिवाली के आसपास डेंगू के मामलों में भारी इजाफा देखने को मिल रहा है। नवंबर माह के प्रथम सप्ताह के दौरान डेंगू से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 1171 लोग डेंगू की चपेट में आए है, जबकि इस साल अब तक डेंगू के 2708 मामले सामने आए है और 9 लोगों की मौत हुई। इस तरह गत सप्ताह के दौरान इस साल का मौत का आंकड़ा 33 प्रतिशत रहा और डेंगू के मामले 43 प्रतिशत से अधिक आए।
तीनों नगर निगम ने सोमवार को डेंगू के मामलों की रिपोर्ट जारी की। उनके अनुसार राजधानी में गत सप्ताह के दौरान डेंगू के कारण तीन और मरीजों की मौत हुई। इस तरह अब तक डेंगू से नौ लोगों की जान जा चुकी है और डेंगू के मामले 2700 के पार चले गए हैं। राजधानी में में वर्ष 2017 के बाद किसी साल में डेंगू से मौत का आंकड़ा सर्वाधिक है। उस साल आधिकारिक रूप से डेंगू से 10 लोगों की मौत हुई थी।
वहीं पिछले एक सप्ताह में 1171 नए मामले सामने आए हैं। इस साल डेंगू के 2708 मामले सामने आ चुके हैं, उनमें 1171 इस माह के छह तारीख तक के हैं। अक्तूबर में डेंगू के 1196 मामले आए थे। इस साल 30 अक्तूबर तक डेंगू के 1537 मामले आए थे और मौत का आधिकारिक आंकड़ा छह था।
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार इस सीजन में नौ नवंबर तक डेंगू से नौ लोगों की जान गई और 2708 लोग इससे पीड़ित हुए। यह वर्ष 2018 के बाद इसी अवधि में डेंगू का सर्वाधिक आंकड़ा है। इस साल सितंबर में 217 मामले आए, जो पिछले तीन साल में उस माह में डेंगू का यह सर्वाधिक आंकड़ा था।