{"_id":"6177137bb05cd0114965f8c5","slug":"11-months-of-farmers-protest-against-farm-laws-completed-today-will-protest-and-send-memorandum-to-the-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन: आज 11 महीने पूरे, जताएंगे विरोध, राष्ट्रपति को भेजेंगे ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन: आज 11 महीने पूरे, जताएंगे विरोध, राष्ट्रपति को भेजेंगे ज्ञापन
Tue, 26 Oct 2021 01:58 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:58 AM IST
सार
तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान संगठनों के आंदोलन को मंगलवार को 11 महीने पूरे हो गए। इस मौके पर आंदोलित किसान संगठन प्रदर्शन करेंगे और राष्ट्रपति को संबोधन ज्ञापन जिला मजिस्ट्रेट को भेजेंगे।
विज्ञापन
किसान आंदोलन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कृषि कानूनों को निरस्त करने, न्यूनतम समर्थन मूल्य सहित दूसरी मांगों के समर्थन में किसानों के आंदोलन के 11 महीने पूरे मंगलवार को पूरे हो जाएंगे। संयुक्त किसान मोर्चा ने इस मौके पर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के दौरान पर विरोध जताने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में केंद्रीय राज्य मंत्री की गिरफ्तारी और मंत्रिपरिषद से बर्खास्तगी की मांग को दोहराते हुए मोर्चा ने किसानों से धरना विरोध में बढ़ चढ़कर शामिल होने की अपील की है। इसी मांग के समर्थन में राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन भी जिला मजिस्ट्रेट के माध्यम से भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा ने किसान आंदोलन के समर्थक दर्शन सिंह धालीवाल को शिकागो से आने के बाद भारत में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दिए जाने पर आपत्ति जताई है। उन्हें देश में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई और वापस भेज दिया गया। एसकेएम ने इसे सरकार का अलोकतांत्रिक बताते हुए इसकी निंदा की है।
विज्ञापन