फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   10th class student committed suicide by hanging

दसवीं के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 02 Oct 2021 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
10th class student committed suicide by hanging
नई दिल्ली। ख्याला इलाके के रघुवीर नगर में शुक्रवार शाम दसवीं कक्षा के एक छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरूआती जांच में पता चला है कि छात्र परीक्षा देकर घर लौटने के बाद से तनाव में था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मृत छात्र की शिनाख्त आयुष सिंह(14) के रूप में हुई है। वह अपने पिता अजय सिंह और परिवार के सदस्यों के साथ रघुवीर नगर में रहता था। रात सवा सात बजे पुलिस को गुरुगोविंद सिंह अस्पताल से एक किशोर के फांसी लगाए जाने की जानकारी मिली। अस्पताल पहुंची पुलिस को पता चला कि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।
विज्ञापन

मां ने बताया कि आयुष विश्व भारती पब्लिक स्कूल में दसवीं का छात्र था। शुक्रवार को परीक्षा देने के लिए स्कूल गया था। दोपहर में आने के बाद वह परेशान लग रहा था। मां को लगा कि उसका पेपर ठीक नहीं गया है। घर के भूतल पर मरम्मत का काम चल रहा था। इसलिए वह पहली मंजिल के कमरे में चला गया। छह बजे शाम तक नीचे नहीं आने पर मां कमरे में देखने गई। दरवाजा बंद था। काफी खटखटाने पर कोई जवाब नहीं आने पर मजदूरों की मदद से दरवाजे को तोड़ा। अंदर कमरे में आयुष पंखे से लटका हुआ था। उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed