फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   109 new corona positive patients found in delhi on thursday

दिल्ली में दम तोड़ता कोरोना: गुरुवार को सामने आए 109 नए मामले, आठ की मौत, संक्रमण दर 0.14 फीसदी

Thu, 24 Jun 2021 09:34 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 24 Jun 2021 09:34 PM IST
सार

विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 77,382 जांच की गई। कुल जांच में आरटीपीसीआर प्रणाली से 54,581 और रैपिड एंटीजन से 22,801 टेस्ट हुए। इस दिन 0.14 प्रतिशत सैंपल संक्रमित मिले, यानी अब एक हजार जांच पर एक ही व्यक्ति पॉजिटिव मिल रहा है।

विज्ञापन
109 new corona positive patients found in delhi on thursday
कोरोना वायरस: जांच कराने पहुंची युवती का सैंपल लेता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में गुरुवार को कोरोना के 109 मामले आए और आठ की मौत हो गई। 131 मरीज स्वस्थ हुए। इस दिन की संक्रमण दर 0.14 फीसदी रही। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कुल संक्रमितों की संख्या 14,33,475 हो गई है। इनमें से 14,06,760 स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण से अबतक कुल 24,948 मौतें हुई हैं। मृत्युदर 1.74 प्रतिशत है। फिलहाल 1767 सक्रिय मामले हैं। इनमें से अस्पतालों में 111 रोगी भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में 523 मरीजों का इलाज चल रहा है। कोविड केयर केंद्रों में 18 और कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में छह रोगी हैं।

विज्ञापन


विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 77,382 जांच की गई। कुल जांच में आरटीपीसीआर प्रणाली से 54,581 और रैपिड एंटीजन से 22,801 टेस्ट हुए। इस दिन 0.14 प्रतिशत सैंपल संक्रमित मिले, यानी अब एक हजार जांच पर एक ही व्यक्ति पॉजिटिव मिल रहा है। दिल्ली में अभी तक 2 करोड़ 10 लाख नमूनों की जांच हो चुकी हैं। कम होते मामलों के साथ कंटेनमेंट जोन की संख्या भी घटकर 2277 रह गई है। 
विज्ञापन


दिल्ली में कोरोना के 24 जून के आंकड़े
नए मामले-109
मौते-08
सक्रिय मरीज-1767
स्वस्थ हुए-131

अब तक की स्थिति
कुल संक्रमितों की संख्या- 1433475
स्वस्थ हुए- 1406760
मौतें-24,948

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed