{"_id":"5c1bd9e6bdec2256c4552d42","slug":"101545329126-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदन में सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग रखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदन में सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग रखी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सिख दंगा मामला दिल्ली विधानसभा में भी छाया रहा। सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों को शीघ्र न्याय सुनिश्चित करने व इन दंगों को भड़काने में शामिल व्यक्तियों को सजा दिलवाने के विषय पर आयोजित अल्पकालिक चर्चा में सत्ता पक्ष के विधायकों ने कांग्रेस व शिरोमणी अकाली दल (बादल) पर जमकर निशाना साधा। चर्चा में आप के सदस्यों ने भाजपा व संघ पर भी निशाना साधा।
आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने अल्पकालिक चर्चा की शुरुआत करने के दौरान कहा कि 34 साल सिख दंगा का हो गया, लेकिन अभी तक सिख समुदाय के लोगों को न्याय नहीं मिली। सब को मालूम है कि किस पार्टी के लोग दंगा में शामिल थे। यह दंगा सरकार द्वारा प्रायोजित था। कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को न्यायालय ने सजा सुनाई। इस मामले में कई लोग अभी भी बेखौफ घूम रहे है। आप विधायकों ने सदन में यह मांग रखीं कि इस दंगें में मारे गए लोगों की पूरी जानकारी उपलब्ध कराए। अभी भी दंगा में मारे गए लोगों के कई परिजनों को नहीं पता है कि उनका अंतिम संस्कार हुआ भी या नहीं।