फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   100 patients fall ill after mid-day meal, 27 hospitalized

Delhi News: मिड-डे-मील खाने के बाद 100 छात्राएं बीमार, 27 अस्पताल में भर्ती

Fri, 11 Aug 2023 07:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 07:33 PM IST
विज्ञापन
100 patients fall ill after mid-day meal, 27 hospitalized
इंद्रपुरी के सी ब्लॉक स्थित एमसीडी स्कूल का मामला, सभी की हालत स्थिर
विज्ञापन


पुलिस व स्कूल प्रशासन ने बगल के रेलवे ट्रैक से गुजरी ट्रेन से उठी दुर्गंध का किया दावा
छात्राओं व परिजनों ने खाने के बाद बीमार होने की बात कही, ब्लड व खाने के सैंपल लिए

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। इंद्रपुरी के सी ब्लॉक स्थित दिल्ली नगर निगम के स्कूल में शुक्रवार को मिड-डे-मील खाने के बाद पहली पाली की 100 छात्राएं बीमार पड़ गईं। इसमें से 18 को आरएमएल व 9 को आचार्य भिक्षु अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आरएमएल में दो छात्राओं की हालत खराब होने पर उन्हें ऑक्सीजन पर रखना पड़ा था। हालांकि, अब सभी की हालत स्थिर है। चिकित्सकों का कहना है कि छात्राओं की सेहत में सुधार हुआ है। अभी बीमारी की वजह पता नहीं चल सकी है। पुलिस व स्कूल प्रशासन बगल के रेलवे ट्रैक से गुजरी ट्रेन से उठी दुर्गंध का दावा कर रहे हैं, जबकि छात्राएं व परिजन खाना खाने के बाद बीमार होने की बात कर रहे हैं। छात्राओं के ब्लड व खाने के सैंपल की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उधर, स्कूल की दूसरी पाली के बच्चों की छुट्टी कर दी गई।
घटना के बाद एमसीडी स्कूल प्रबंधन का कहना है कि पूरा वाकया 11 बजे का है। स्कूल के बगल में पुरानी दिल्ली-अलवर रेलवे ट्रैक से एक ट्रेन गुजरी और उससे तेजी से दुर्गंध फैली। इसके बाद स्कूल की तीसरी मंजिल पर चौथी व पांचवीं की छात्राओं को उल्टी होने लगी। 100
विज्ञापन

छात्राओं ने इस तरह की परेशानी होने की शिकायत की। इनमें से 24 की हालत ज्यादा खराब थी। इन्हें स्कूल प्रबंधन ने आरएमएल व आचार्य भिक्षु अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि दोपहर बाद तीन छात्राओं को परिजन खुद आरएमएल लेकर पहुंचे। निगम के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हम अपने स्तर से भी जांच करेंगे कि यह घटना किस वजह से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने इस मामले में बताया कि उन्हें इंद्रपुरी स्थित निगम प्रतिभा विद्यालय की कुछ छात्राओं के बीमार पड़ने और उल्टी होने की सूचना मिली थी। पश्चिमी दिल्ली पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने कहा कि छात्राओं को अस्पताल भेजा गया है। अब सभी ठीक महसूस कर रही हैं। शुरुआती जांच के अनुसार, गैस की गंध कुछ कक्षाओं में फैल गई, जिससे छात्राओं की तबीयत खराब लगने लगी। पुलिस मौके पर पहुंची और एहतियातन सभी कक्षाएं खाली करा दी गईं। गंध के स्रोत का पता लगाने के लिए परिसर के आगे की जांच की जा रही है। पास में एक रेलवे ट्रैक है। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि गंध कहां से आ रही थी।



प्राथमिक जांच में फूड पॉइजनिंग का मामला
आरएमएल अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि प्राथमिक स्तर की जांच में यह फूड पॉइजनिंग का मामला लग रहा है। जांच के लिए छात्राओं के ब्लड और फूड सैंपल लिए गए हैं। छात्राओं ने बताया कि खाना खाने के बाद उन्हें उल्टी होने लगी। दिक्कत केवल स्कूल की तीसरे मंजिल पर पढ़ रहीं चौथी और पांचवीं की छात्राओं को हुई। खाने में राजमा-चावल दिए गए थे। खाना खाने कुछ देर बाद ही दिक्कत शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed