फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   100 crore received for Cognitive Computing and Social Sensing Hub

आईआईआईटी दिल्ली: कॉग्निटिव कंप्यूटिंग एंड सोशल सेंसिंग हब के लिए 100 करोड़ मिले

Fri, 03 Sep 2021 09:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 09:05 PM IST
विज्ञापन
100 crore received for Cognitive Computing and Social Sensing Hub
नई दिल्ली। भारत सरकार के विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) ने आईआईआईटी- दिल्ली (इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफोरमेशन टेक्नोलॉजी) में कॉग्निटिव कम्यूटिंग एंड सोशल सेंसिंग हब के लिए 100 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। यह फंडिंग आगामी पांच साल के लिए दी गई है। इसके लिए एक कंपनी का गठन किया गया है। आई-हब-अनुभूति उद्योग नाम की कंपनी स्वास्थ्य, कानून प्रवर्तन व सुरक्षा, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण क्षेत्र में काम करेगी। कंपनी एक्ट की धारा-8 के तहत निर्मित इस कंपनी के सीईओ मुकेश मल्होत्रा होंगे।
विज्ञापन

डीएसटी के सचिव प्रो. आशुतोष शर्मा ने कहा कि ‘नेशनल मिशन ऑन इंटरडिसिप्लिनेरी साइबर-फिजिकल सिस्टम को तैयार किया है। यह बेसिक व अप्लाइड नॉलेज जनरेशन, ह्यूमन रिसोर्सेज, टेक्नोलॉजी, स्टार्ट-अप एवं इंडस्ट्री कनेक्ट जैसी सीपीएस तकनीकों के लिए आसान सिस्टम तैयार करने में मदद करेगा। आईआईआईटी दिल्ली में आईहब अनुभूति उद्योग, अकादमिक जगत एवं सरकारी एजेंसियों के बीच मजबूत साझेदारी को सुनिश्चित करेगा, जोकि कॉगिनटिव कम्प्यूटिंग व सोशल सेंसिंग में महत्वपूर्ण होगा। उद्योग, अकादमिक व सरकारी एजेंसी मिलकर काम करेंगी।
विज्ञापन

आईआईआईटी-दिल्ली के डायरेक्टर प्रो. रंजन बोस ने कहा कि संस्थान फैकल्टी व छात्रों के लिए इनोवेशन को बढ़ावा देता है। डीएसटी के सहयोग से नेशनल मिशन ऑन इंटरडिसिप्लिनेरी साइबर-फिजिकल सिस्टम के तहत टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब (टीआईएच)- आईहब अनुभूति की स्थापना की है। टीआईएच कॉग्निटिव कम्प्यूटिंग व सोशल सेंसिंग के क्षेत्र में रिसर्च, इनोवशन और एंटरेप्रेन्योरशिप का हब होगा और सार्वजनिक अनुसंधान व वाणिज्यीकरण के लिए राष्ट्रीय स्तर की सुविधा की तरह काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्याओं के समाधान के साथ कौशल विकसित करेगा
साइबर फिजिकल सिस्टम में आधुनिक तकनीक व इनोवेशन के साथ इंडस्ट्री 4.0 से जुड़े मुद्दों को हल करने की क्षमता है। हमारा बुनियादी ढांचा टेक-सेवी उद्यमियों के बीच तालमेल बनाएगा और वर्तमान समस्याओं के समाधान के लिए उनमें कौशल विकसित करेगा। ये आधुुनिक तकनीक को बढ़ावा, उद्यमिता के मौके और टीआईएच का रेवेन्यू बढ़ाने में कारगर होगी।
- मुकेश मल्होत्रा, सीईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed