फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Zomato delivery boy killed in hit-and-run in southwest Delhi

दिल्ली में जोमैटो डिलीवरी बॉय की मौत: बाइक सड़क किनारे रोककर कर रहा था सड़क पार, गाड़ी ने उड़ाया

Mon, 07 Oct 2024 06:38 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 07 Oct 2024 06:38 PM IST
सार


छानबीन करने पर पता चला कि घटना के समय हरेंद्र अपनी बाइक को सड़क किनारे खड़ी करने के बाद सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Zomato delivery boy killed in hit-and-run in southwest Delhi
अज्ञात वाहन ने जोमैटो डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में रविवार देर रात अज्ञात वाहन ने जोमैटो डिलीवरी बॉय को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त 27 साल के हरेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस घटना के बाद से वाहन समेत फरार आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

हरेंद्र सपरिवार सेक्टर एक आरके पुरम में रहते थे। परिवार में पिता सुरेश चंद्र शर्मा पत्नी चेतना और छह माह का बेटा है। इनकी पत्नी गृहिणी हैं। जबकि पिता डीडीए में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी हैं। हरेंद्र जोमैटो में डिलीवरी बॉय का काम करने के साथ साथ सफदरजंग अस्पताल में भी पार्ट टाइम नौकरी करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार देर रात करीब 2.45 बजे पुलिस को बाहरी मुद्रिका मार्ग पर डीडीए फ्लैट्स गेट, मुनिरका के पास फुट ओवर ब्रिज के नीचे सड़क हादसा होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पुलिस को एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। पास ही बाइक खड़ी थी। पुलिस ने तुरंत घायल हरेंद्र को सफदरजंग अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन

छानबीन करने पर पता चला कि घटना के समय हरेंद्र अपनी बाइक को सड़क किनारे खड़ी करने के बाद सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह दूर जाकर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी चालक की पहचान कर ली गई है। पुलिस की टीम उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है। आरोपी को जल्द ही पुलिस गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed