{"_id":"5d4a08278ebc3e6d243bcd29","slug":"zakir-nagar-fire-umar-rafiq-friend-majeed-had-to-fly-to-srinagar-to-inform-family-soha-death","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जाकिर नगर अग्निकांड: फोन-इंटरनेट बंद होने से सोहा की मौत की सूचना देने दोस्त विमान से गया श्रीनगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाकिर नगर अग्निकांड: फोन-इंटरनेट बंद होने से सोहा की मौत की सूचना देने दोस्त विमान से गया श्रीनगर
Wed, 07 Aug 2019 04:37 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 07 Aug 2019 04:37 AM IST
विज्ञापन
मौके पर जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसे बदकिस्मती ही कहेंगे कि श्रीनगर के रहने वाले उमर रफीक का परिवार अग्नि हादसे का शिकार हो गया और उसके परिवार को खबर तक नही मिल सकी। ऐसा जम्मू कश्मीर में हुए बदलाव के कारण वहां फोन व इंटरनेट सेवाएं बंद होने के कारण हुआ।
ऐसे में उमर की पत्नी सोहा की मौत और उमर व शबा भट्ट के घायल होने का समाचार उसके परिजनों को देने के लिए दोस्त माजिद खान मंगलवार को हवाई जहाज से श्रीनगर के लिए रवाना हुआ।
बुधवार को वह परिवार को दिल्ली ले आएगा। इसके बाद सोहा के शव का पोस्टमार्टम कराकर श्रीनगर ले जाएंगे। मजीद खान ने बताया कि पिछले करीब 10 सालों से उमर दिल्ली में रह रहा था। आठ साल पहले उसकी शादी सोहा से हुई।
विज्ञापन
उमर को कोट-पेंट बनाने का करीब 50 साल पुराना काम है। दिल्ली में रहकर वह टेलरिंग का काम करता था। आग लगने के दौरान सोहा ने बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौत हो गई। हादसे में उमर भी घायल हो गया।

उसे अभी तक अपनी पत्नी की मौत की सूचना नही दी गई। मजीद ने बताया कि उमर से पहले वह उसके परिवार को सोहा की मौत की खबर देना चाहता है। मजीद ने बताया कि उमर बकरीद मनाने के लिए नौ अगस्त को पत्नी के साथ श्रीनगर जाने की योजना बना रहा था, लेकिन इससे पूर्व वह हादसे का शिकार हो गया।