फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   yuvraj's mother shabnam told about marriage date of yuvraj singh with hazel

पहली बार युवराज संग हेजल की शादी की डेट पर बोलीं मां शबनम

Fri, 13 Nov 2015 04:37 PM IST
Updated Fri, 13 Nov 2015 04:37 PM IST
विज्ञापन
yuvraj's mother shabnam told about marriage date of yuvraj singh with hazel

लाखों दिलों की धड़कन माने जाने वाले क्रिकेटर युवराज सिंह ने इंडोनेशिया के शहर बाली में बॉलीवुड में अदाकारा व मॉडल हेजल कीच से बुधवार को सगाई कर ली।

विज्ञापन


इस बात की पुष्टि युवराज की मां शबनम ने की। साइबर सिटी के डीएलएफ फेज-1 में रहने वाली मां शबनम ने ‘अमर उजाला’ से फोन पर हुई बातचीत में कहा कि अब उन्हें युवराज की शादी का इंतजार है।
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने कोई तारीख बताने से मना कर दिया है। युवराज की मां शबनम ने बताया कि वो फिलहाल मुंबई में हैं। जल्द ही गुड़गांव लौटेंगी।

उन्होंने बताया कि मीडिया में युवराज की सगाई की खबर आने के बाद उनके परिवार और दोस्तों के लगातार कॉल आ रहे हैं। सभी मुबारकबाद दे रहे हैं।

बृहस्पतिवार देर रात इंडोनेशिया से युवराज मुंबई लौट रहा है। लौटने के बाद ही बातचीत कर शादी की तारीख तय की जाएगी।

युवराज की मां ने बताया कैसा है हेजल का स्वभाव

yuvraj's mother shabnam told about marriage date of yuvraj singh with hazel

दोनों की शादी अगले साल मार्च माह में होने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि कई महीनों से युवराज सिंह और हेजल कीच के बीच रोमांस की खबरें सामने रही थी।

शबनम ने बताया कि उन्हें हेजल के साथ संबंध के बारे पता था। युवराज ने खुद अपने जन्मदिन के मौके पर अपनी दिल की बात कही थी। मुझे अपने बेटे के च्वाइस पर फक्र है।

हेजल स्वभाव से काफी चंचल है। युवराज के बताने के बाद मैं भी उससे दो बार मिली। लंदन में हेजल के माता-पिता से भी मिली।

तीन महीने पहले वो दोनों एक-दूसरे के करीब आए। शबनम कहती हैं कि उन्हें यह पता था कि जल्द ही वो सगाई करने वाले हैं।

फैंस और पड़ोसियों में उत्साह

yuvraj's mother shabnam told about marriage date of yuvraj singh with hazel

एलिजिबल बैचलर के नाम से मशहूर युवी की सगाई से उनके फैंस और पड़ोसिसों में उत्साह है। सभी को उनकी शादी का इंतजार है।

डीएलएफ-1 में रहने वाले लोेगों का कहना है कि वो एक नजर युवी और हेजल को साथ देखना चाहते हैं। इसका लंबे अरसे से इंतजार कर रहे हैं।

डीएलएफ फेज-1 के युवराज के घर के करीब रहने वाले गौरव सिंगला कहते हैं, जब उन्हें इसकी जानकारी मिली तो वो तुरंत युवराज के घर पहुंचे, तो पता चला घर में कोई नहीं है।

फोन पर उनकी मां को मुबारकबाद का मैसेज दिया। रोहित सेठी कहते हैं अब दोनों को एक साथ देखने का इंतजार है। जब साथ होंगे तो एक सेल्फी जरूर लूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed